करण कुंद्रा की एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर ने बिकिनी पहन पार कीं हदें, जमीन पर लेटकर दिए बोल्ड पोज
टीवी अभिनेता करण कुंद्रा की एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर इन दिनों अपनी बेहद बोल्ड तस्वीर की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में अपना नया फोटोशू ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री और टीवी होस्ट अनुषा दांडेकर हमेशा से अपनी बोल्डनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फैंस भी उनकी इन तस्वीरों को खूब पसंद करते हैं। अनुषा दांडेकर एक बार फिर से अपनी नई हॉट और बोल्ड तस्वीर की वजह से चर्चा में आ गई हैं। उनकी नई तस्वीर खूब वायरल हो रही है।
अनुषा दांडेकर ने सोशल मीडिया पर अपनी बिकिनी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में उनका बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। अनुषा दांडेकर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस से जुड़ी रहने के लिए खास तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। अनुषा दांडेकर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी नई बिकिनी तस्वीर शेयर की है।
उनकी यह एक फोटोशूट की तस्वीर है। तस्वीर में करण कुंद्रा की एक्स गर्लफ्रंड व्हाइट कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं। इस दौरान वह जमीन पर लेटे हुए बोल्ड अंदाज में पोज दे रही हैं। खूब को खूबसूरत दिखाने के लिए अनुषा दांडेकर ने अपने बालों को खोला हुआ और कानों में ईयरिंग्स डाले हुए हैं। अनुषा दांडेकर की यह बिना मेकअप की तस्वीर है।
View this post on Instagram
तस्वीर में उनका हॉट और बोल्ड अंदाज देखते ही बन रहा है। सोशल मीडिया पर अनुषा दांडेकर की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। अभिनेत्री के फैंस उनकी तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि तस्वीरों के अलावा अनुषा दांडेकर अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। वह बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट्स करण कुंद्रा को डेट कर चुकी हैं।
करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर ने एक-दूसरे को लगभग साढ़े तीन साल तक डेट किया। इन दोनों ने साथ में मिलकर 'लव स्कूल' शो साथ में किया था। लेकिन बीते साल अचानक ही दोनों के अलग होने की खबर सामने आई। बिग बॉस 15 के दौरान करण कुंद्रा कई बार अनुषा दांडेकर का नाम लिए बिना उनसे अपने ब्रेकअप के बारे में डिस्कस करते हुए नजर आए। अपनी पोस्ट के जरिए अनुषा दांडेकर ने भी अपने ब्रेकअप पर बातचीत की। इन दोनों के अचानक आई ब्रेकअप की खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।