Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Karan Johar ने मां हीरू जौहर के साथ शेयर की फोटो, लिखा प्यार भरा कैप्शन

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Fri, 19 Mar 2021 12:26 PM (IST)

    बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक निर्माता करण जौहर अक्सर सोशल मीडिया पर यश और रूही के साथ फोटोज वीडियोज शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर किया है जिसमें वो अपनी मां हीरू जौहर और दोनों बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं।

    Hero Image
    Karan Johar shared a photo with mother Hiroo Johar. photo source @karanjohar instagram.

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक, निर्माता करण जौहर अक्सर सोशल मीडिया पर अपने जुड़वा बच्चे यश और रूही के साथ फोटोज, वीडियोज शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी मां हीरू जौहर और दोनों बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फोटो में देखा जा सकता है कि करण जौहर यश और रूही के साथ अपनी मां को गले लगाते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में उनकी मां हीरू जौहर भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस फोटो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए करण जौहर ने कैप्शल लिखा, 'प्यार की शक्ति' और साथ ही हार्ट की इमोजी भी शेयर की हैं। वहीं सोशल मीडिया पर करण के परिवार की इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है।

    karan

    इससे पहले करण ने इंस्टाग्राम पर यश और रूही का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें यश रूही की गोद में सिर रखकर लेटे हुए हैं और रूही उन्हें सुलाने की कोशिश कर रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि रूही यश को एक माँ की तरह लोरी गाकर सुला रही है और अंत में वो यश को गुड नाइट बेबी बोलती हैं। इसके जवाब में यश उन्हें गुड नाइट मम्मा बोलते हैं।

    इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था। इस वीडियो को शेयर कर करण जौहर ने एक प्यार भरा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘जाहिर तौर पर रूही ने मम्मी की भूमिका निभाई है! और यश उनका छोटा बच्चा है! वीडियो रक्षात्मक बहन जैसा कुछ नहीं है.... ये वीडियो उनके मातृत्व पर है।’

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

    बता दें करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन हाउस ने कई बड़ी बॉलीवुड की फिल्म का निर्माण किया है और उन्होंने बॉलीवुड स्टार किड्स को लॉन्च करने के लिए भी जानना जाता है। उन्होंने आलिया भट्ट, अनन्या पांडे, वरुण धवन जैसे कई न्यूकर्स को इंडस्ट्री में लॉन्च किया है।

    इस साल भी उनका प्रोडक्शन हाउस कई बड़ी फिल्मों का निर्माण कर रहा है। इस साल उनकी 'शेरशह', 'ब्रह्मास्त्र', ‘लाइगर’ जैसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। हाल ही करण जौहर ने ‘अनामिका’, ‘अजीब दास्तां’, ‘मीनाक्षी सुंदेरश्वर’, ‘फैबुलस लाइव्स बॉलीवुड वाइव्स 2’ जैसी वेब सीरीज की भी घोषणा की है।