Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस डायरेक्टर का क्रश थीं अनुष्का शर्मा, Ae Dil Hai Mushkil की शूटिंग के वक्त दिल दे बैठे थे निर्माता

    Updated: Tue, 01 Oct 2024 05:06 PM (IST)

    करण जौहर ने कॉफी विद करण के एक एपिसोड में एक ऐसा खुलासा किया था जिसे जानकर हर कोई शॉक्ड है। निर्माता ने बताया था कि ए दिल है मुश्किल की मेकिंग के दौरा ...और पढ़ें

    Hero Image
    करण जौहर को था अनुष्का शर्मा पर क्रश

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कई टॉप फिल्ममेकर्स के साथ काम किया है। अनुष्का शर्मा ने साल 2008 में यशराज की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से डेब्यू किया था। इसके अलावा भी उन्होंने करण जौहर के साथ कई फिल्मों में काम किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक्ट्रेस साल 2016 में करण जौहर की डायरेक्टेड फिल्म ए दिल है मुश्किल में नजर आईं। इस फिल्म को करण ने प्रोड्यूस भी किया था। रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और अनुष्का शर्मा लीड में रोल में नजर आए थे। इस फिल्म के बारे में एक और बहुत ही इंटरेस्टिंग चीज है जिसे शायद बहुत कम लोग ही जानते हैं।

    करण जौहर ने शेयर की अपने मन की बात

    कॉफी विद करण के सीजन 8 के एक एपिसोड में करण जौहर ने ये सीक्रेट राज खोला था। इस दौरान गेस्ट के तौर पर कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा नजर आए थे। तब बातों बातों में करण जौहर ने ये स्वीकार किया था कि जब वे ऐ दिल है मुश्किल की शूटिंग कर रहे थे,तब उन्हें अनु्ष्का शर्मा पर क्रश था। उन्होंने कहा,"तुम्हें वैसे ही क्रश हो सकता है जैसे मुझे तुम पर क्रश था। यह इतना लंबा हो गया है।"

    यह भी पढ़ें: मम्मी Anushka Sharma के झांसे में आसानी से नहीं आती बेटी वामिका, जगानी पड़ती है अंदर की एक्ट्रेस

    सरप्राइज हो जाती हैं दोनों एक्ट्रेसेज

    करण की ये बात सुनकर अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ दोनों ही शॉक्ड हो जाती हैं। कटरीना कहती हैं कि उन्हें करण की इन फीलिंग्स का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था। अनुष्का करण से इस बात को दोबारा कंफर्म करती हैं। अनुष्का कहती हैं कि क्या आप ये कह रहे हो कि आपको मेरे पर क्रश था? करण कहते हैं- हां और क्या, पूरी मेकिंग के दौरान मुझे आप पर क्रश था। इस पर अनुष्का कहती हैं कि मुझे लग रहा है कि आप बढ़ा चढ़ाकर बोल रहे हैं।

    आने वाले समय में अनुष्का शर्मा को फिल्म चकदा एक्सप्रेस में देखा जाएगा। ये फिल्म एक बायोग्राफी है जोकि झूलन गोस्वामी पर बनी है।

    यह भी पढ़ें: 'Kill के लिए स्टार्स ने मांगे थे 40 करोड़ फीस', Karan Johar का ज्यादा सैलरी मांगने वाले एक्टर्स पर फूटा गुस्सा