जाह्ववी-ईशान की 'धड़क' से करण जौहर को याद आई स्टूडेंट अॉफ द ईयर
जाह्ववी के हौसले को बढ़ाने के लिए उनके पिता बोनी कपूर व बहन खुशी कपूर मौजूद थीं।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। बॉलीवुड सितारो के बच्चों की बॉलीवुड में एंट्री करवाने के लिए मशहूर फिल्ममेकर व डायरेक्टर करण जौहर ने जाह्ववी कपूर की फिल्म धड़क को भी प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म का हाल ही में मुंबई में हुए फिल्म से जुड़े इवेंट में ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस मौके पर करण जौहर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, अभी फीलिंग वैसी ही है जब स्टूडेंट अॉफ द ईयर फिल्म रिलीज हुई थी।
करण जौहर कहते हैं कि, 6 साल पहले मैंने वरुण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा को बॉलीवुड जगत में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के माध्यम से लांच किया था। वही फीलिंग्स आज मुझे जाह्ववी कपूर और ईशान खट्टर के साथ आ रही है। आपको बता दें कि, करण जौहर ने बॉलीवुड में कई सितारों के बच्चों को लॉन्च किया है। फिर वो चाहे महेश भट्ट की बेटी आलिया हों, डेविड धवन के बेटे वरुण हों। और अब जाह्ववी कपूर को वे लॉन्च करने जा रहे हैं। इस मौके पर करण जौहर ने यह भी कहा कि फिल्म में दो गाने मराठी फिल्म के गानों से ही ले गए हैं। साथ ही फिल्म का बहुत बड़ा भाग उसी प्लॉट पर है, बस फिल्म को हिंदी में और किसी अन्य जगह पर शूट किया गया है। अभिनेता ईशान खट्टर ने कहा कि उन्हें इस फिल्म के लिए निर्देशक शशांक खेतान ने मराठी फिल्म सैराट को देखने के लिए ले जाते वक्त गाड़ी में सिलेक्ट किया था। वह उनके साथ फिल्म देखने जा रहे थे और उन्होंने उनसे गाड़ी में कहा कि वह उन्हें लेकर यह फिल्म बनाना चाहते हैं। जिसके बाद ईशान खट्टर आश्चर्यचकित रह गए और फिल्म देखने के बाद उन्होंने भी यह तय किया कि वह इस फिल्म में काम करना चाहेंगे। फिल्म धड़क 20 जुलाई को रिलीज हो रही है।
यह भी पढ़ें: जाह्ववी को श्रीदेवी ने दिए थे ये टिप्स, बहन के लिए इमोशनल हुईं ख़ुशी
गौरतलब है कि धड़क मराठी फिल्म सैराट की हिंदी में बनी हुई रीमेक है। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में मुंबई में हुए एक कार्यक्रम के दौरान रिलीज किया गया। इस अवसर पर जाह्ववी कपूर का पूरा परिवार मौजूद था।
यह भी पढ़ें: जाह्ववी कपूर को पिता बोनी से मिली है यह अनमोल चीज, जानिए खुद जाह्ववी से
जाह्ववी के हौसले को बढ़ाने के लिए उनके पिता बोनी कपूर व बहन खुशी कपूर मौजूद थीं। इस अवसर पर अनिल कपूर, संजय कपूर भी नजर आए।