जाह्ववी कपूर को पिता बोनी से मिली है यह अनमोल चीज, जानिए खुद जाह्ववी से
धड़क का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है जो कि 20 जुलाई को दर्शकों को सामने होगी।
रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म अभिनेत्री बनी जाह्ववी कपूर ने मुंबई में उनकी पहली फिल्म धड़क के ट्रेलर लॉन्च पर पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि वह इस समय बहुत ही बेचैन हैं और उन्हें इस बात की खुशी है कि उनका परिवार उनके साथ है। इस मौके पर जाह्ववी ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्हें मां श्रीदेवी ने फिल्मों को लेकर कई टिप्स दी थीं लेकिन पिता बोनी कपूर ने उन्हें एक अनमोल चीज दी है।
जी हां, अपनी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर जाह्ववी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि, उन्हें पिता बोनी कपूर ने कोई टिप्स तो नहीं बल्कि बहुत सारा प्यार दिया है। फिल्म धड़क से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्ववी कपूर अपनी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान उत्साहित और बेचैन दिखीं। इस मौके पर उनका पूरा परिवार हौसला बढ़ाने के लिए मौजूद था। इवेंट पर खास तौर से जाह्ववी के पिता बोनी कपूर व छोटी बहन ख़ुशी कपूर मौजूद थीं। अनिल कपूर, हर्षवर्धन कपूर व संजय कपूर भी उपस्थित थे। संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर भी पहुंची थीं। वहीं बात करें होस्ट की तो यह कमान करण जौहर ने संभाली थी जो एक बार फिर स्टार डॉटर को बॉलीवुड में उतारने जा रहे हैं। आपको बता दें कि, फिल्म में अहम किरदार निभा रहे ईशान खट्टर का बॉलीवुड में यह दूसरा कदम है। इसके पहले माजिद मजीदी की फिल्म बियॉन्ड द क्लाउड्स में नजर आ चुके हैं, जिसमें उनकी भूमिका को सराहा गया था।
यह भी पढ़ें: अर्जुन कपूर ने बहन जाह्ववी को कहा All the best, कुछ देर में रिलीज़ होगा ट्रेलर
बताते चलें कि, फिल्म 'धड़क' मराठी सुपरहिट फिल्म 'सैराट' की हिंदी में रीमेक है। करण जौहर ने नागार्जुन मंजुले की मराठी फिल्म सैराट के हिंदी रीमेक के राइट्स पहले ही ले लिये थे। उनकी धर्मा प्रोडक्शन ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है और शशांक खेतान फिल्म के डायरेक्टर हैं। शशांक ने इससे पहले हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया का निर्देशन किया है। साल 2016 में आई मराठी की बदला लेने वाली रोमांटिक कहानी सैराट में आकाश ठोसर और रिंकू राजगुरू ने लीड रोल किया था। महज चार करोड़ रूपये में बनी सैराट ने 110 करोड़ रूपये की कमाई की है। धड़क का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है जो कि 20 जुलाई को दर्शकों को सामने होगी।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: शाहरुख़ की बेटी सुहाना का लेटेस्ट अंदाज़, सलमान खान की इफ़्तार पार्टी