यामी गौतम की Haq देख Karan Johar को क्यों हुआ अफसोस? बोले- 'मैं इतने सालों में किसी...'
यामी गौतम की फिल्म हक (Haq) की खूब तारीफ हो रही है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी एक्ट्रेस और फिल्म की तारीफ ...और पढ़ें

करण जौहर ने की यामी गौतम की हक की सराहना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी-टाउन की टैलेंटेड एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) इन दिनों अपनी फिल्म हक (Haq) के लिए काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म को बॉलीवुड सेलेब्स से काफी तारीफें मिल रही हैं। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने भी यामी की खूब सराहना की थी। अब करण जौहर (Karan Johar) ने फिल्म को लेकर अपना रिव्यू शेयर किया है।
हक मूवी 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है। ओटीटी पर आते ही करण जौहर ने फिल्म को देखा और बताया कि उन्हें यह कैसी लगी। वह यामी गौतम की परफॉर्मेंस से भी हैरान हुए।
हक मूवी देख रो पड़े करण जौहर
करण जौहर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हक का पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि वह फिल्म देखकर रो पड़े। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हक, शाजिया बानो की कहानी और जीत ने मुझे रुला दिया। मैं आखिर में कुछ बोल नहीं पाया और फिर फिल्म के लिए जोर से तालियां बजाईं और अफसोस हुआ कि मैंने सिनेमा में यह असाधारण रूप से सशक्त फिल्म देखने का मौका गंवा दिया।"
यामी गौतम की तारीफ में क्या बोले करण जौहर?
करण जौहर ने अपने पोस्ट में यामी गौतम की भी तारीफ की। उन्होंने लिखा, "मुझे नहीं लगता कि मैं इतने सालों में किसी परफॉर्मेंस से इतना प्रभावित हुआ हूं। यह कहना कि यामी गौतम शानदार, बेहतरीन, पाथब्रेकिंग हैं, फिर भी काफी नहीं होगा। उनकी खामोशी, उनकी नजरें, उनका आखिरी मोनोलॉग और पूरी फिल्म में उनका अंदाज क्राफ्ट और कनविक्शन का मास्टर क्लास है। उन्हें सलाम।"
यह भी पढ़ें- Yami Gautam बनेंगी 'नई नवेली' भूतनी, आनंद एल राय की इस हॉरर कॉमेडी में हुई 'हक' एक्ट्रेस की एंट्री?
View this post on Instagram
करण जौहर ने हक के डायरेक्टर सुपर्ण वर्मा के निर्देशन की तारीफ की और उन्हें शानदार बताया। फिल्म में वकील की भूमिका में दिखे इमरान हाशमी की परफॉर्मेंस को भी करियर का बेस्ट परफॉर्मेंस बताया। आखिर में करण ने कहा कि वह यामी के हमेशा फैन रहेंगे।
बॉलीवुड ने कभी यामी को किया था इग्नोर
बता दें कि यामी गौतम कई बार कह चुकी हैं कि इंडस्ट्री ने हमेशा उन्हें इग्नोर किया है और आउटसाइडर होने का एहसास कराया है। करण जौहर पर भी नेपोटिज्म का आरोप लग चुका है।
