यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bawaal Celeb Review: 'बवाल' को सेलेब्स ने बताया वरुण धवन-जाह्नवी कपूर की बेस्ट परफॉर्मेंस, पसंद आया ये सीन
Bawaal Celeb Review वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म बवाल की बुधवार को स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। कई सितारों ...और पढ़ें

HighLights
- 21 जुलाई को रिलीज हो रही फिल्म बवाल
- 'बवाल' की स्क्रीनिंग में पहुंचे फिल्मी सितारे
- अर्जुन कपूर, करण जौहर ने किया फिल्म का रिव्यू
नई दिल्ली, जेएनएन। Bawaal Celeb Review: वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'बवाल' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। फिल्म 21 जुलाई को रिलीज हो रही है। बुधवार को मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे। उन्होंने फिल्म देखने के बाद वरुण धवन (Varun Dhawan) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की परफॉर्मेंस को रिव्यू किया है।
'लाइफ के बारे में सोचने पर करती है मजबूर'
'बवाल' के प्रीमियर में अर्जुन कपूर, करण जौहर, राधिका मदान, मनीष पॉल सहित कई सितारे पहुंचे। अपनी बहना जाह्नवी की फिल्म देखने के बाद अर्जुन कपूर ने बताया कि उन्हें फिल्म और उनकी परफॉर्मेंस कैसी लगी। 'हाल्फ गर्लफ्रेंड' एक्टर ने कहा, ''मैंने इस फिल्म को बहुत इंजॉय किया...यह यूनिक और बहुत दिलचस्प फिल्म है, जो रिलेशनशिप और लाइफ के बारे में सोचने पर मजबूर करती है।'' उन्होंने इस फिल्म को वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की बेस्ट परफॉर्मेंस बताया है।

करण जौहर ने कही ये बात
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के डायरेक्टर करण जौहर को भी 'बवाल' पसंद आई है। उन्होंने फिल्म के रिव्यू में कहा, ''मेनस्ट्रीम में देखी गई अब तक की सबसे ऑरिजनल लव स्टोरी है। बारीकी से इसे डायरेक्ट किया गया है।'' उन्होंने भी इसे वरुण और जाह्नवी के करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस बताया है।

एली अवराम को पसंद आए फनी मोमेंट्स
यह फिल्म एली अवराम को भी काफी पसंद आई है। जो बात उन्हें सबसे ज्यादा खास लगी वह है कि सोसाइटी के इम्पॉर्टेंट इश्यू, जिन्हें जानते सब हैं, लेकिन कोई बात नहीं करता, उसे फिल्म में अच्छे से दिखाया गया है। फिल्म के फनी मोंमेंट्स कमाल के हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास से सीखने के लिए बहुत कुछ है।

फुकरा इंसान ने भी किया रिव्यू
फुकरा इंसान यानी कि अभिषेक मल्हान के सोशल मीडिया अकाउंट से भी फिल्म का रिव्यू किया गया है। उन्होंने कहा कि कितने सिंपल तरीके से कुछ चीजों को दिखाया गया है। हंसते-हसंते बहुत कुछ समझा देती है बवाल। वरुण धवन और जाह्नवी कपूर ने बहुत अच्छी परफॉर्मेंस दी है। उन्होंने कास्टिंग की तारीफ करने के साथ ही कहा कि 'बवाल' को लेकर माहौल बन रहा है।

बाकी सेलेब्स की तरह कुणाल कोहली को भी बवाल फिल्म पसंद आई। उन्हें गुज्जू गैंग का मजाक काफी अच्छा लगा। बता दें कि फिल्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी।
