विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karan Deol ने पत्नी Drisha Acharya के जन्मदिन पर लुटाया प्यार, सनी-बॉबी देओल ने ऐसे किया विश

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Sun, 25 Feb 2024 06:24 PM (GMT+05:30)

Karan Deol ने आज 25 फरवरी को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर पत्नी दृशा आचार्य को उनके जन्मदिन की ...और पढ़ें

करण देओल ने पत्नी को किया विश (Photo Credit: Instagram)
करण देओल ने पत्नी को किया विश (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. करण देओल ने पत्नी दृशा को किया बर्थडे विश
  2. सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की फोटो
  3. बॉबी देओल-सनी देओल ने भी किया रिएक्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Drisha Acharya Birthday: सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल ने बीते साल 18 जून को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य से शादी की थी। करण अक्सर खास मौकों पर अपनी पत्नी दृशा के साथ सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

आज भी करण ने दृशा के जन्मदिन पर उन्हें बर्थडे विश करते हुए कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं और अपनी पत्नी के लिए एक स्वीट नोट भी लिखा है। उनके इस पोस्ट पर अंकल बॉबी देओल और पिता सनी देओल ने भी रिएक्ट किया है।

यह भी पढ़ें: Bobby Deol की एक्टिंग देख हैरान हुए करण देओल, सोशल मीडिया पर चाचा की तारीफ में कह दी ये बात

करण देओल ने किया ये पोस्ट

आज 25 फरवरी को करण देओल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी दृशा आचार्य के साथ शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में दृशा दिल खोलकर हंसते हुए नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी फोटो में करण खुश दिखाई दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Deol (@imkarandeol)

पोस्ट को शेयर करते हुए करण ने कैप्शन में लिखा, 'जब आप सही व्यक्ति के आसपास होते हैं, तो आप केवल हंसते हैं। मेरे लगातार मुस्कुराने की वजह दृशा आचार्य को जन्मदिन की शुभकामनाएं'।

बॉबी देओल-सनी देओल ने ऐसे किया रिएक्ट

करण देओल के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए चाचा और एनिमल स्टार बॉबी देओल ने कमेंट सेक्शन में रेड हार्ट इमोजी शेयर किए। दूसरी तरफ, पिता सनी देओल ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर करण की पोस्ट रि-शेयर की और साथ में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो बेटा'।

करण देओल का वर्क फ्रंट

करण देओल ने साल 2019 में फिल्म 'पल पल दिल के पास' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इसके साथ ही उन्होंने अभी कुछ दिन पहले अपने सोशल मीडिया पर स्क्रिप्ट के साथ कुछ तस्वीरें साझा की थीं और कैप्शन में लिखा, 'किरदार में उतरना'।

इन तस्वीरों को देख कर फैंस ने यह कयास लगाए कि शायद वह जल्द लाहौर 1947 में दिख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Karan Deol ने वाइफ और दादा Dharmendra के साथ सेलिब्रेट किया अपना जन्मदिन, फोटो शेयर कर फैंस को कहा शुक्रिया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।