Move to Jagran APP

उगाड़ी के अवसर पर निर्माता ने की Kantara 2 की घोषणा, फैंस में खुशी की लहर

Kantara 2 Announced फिल्म कांतारा 2 पर काम शुरू हो गया है। फिल्म के पहले भाग में ऋषभ शेट्टी की अहम भूमिका थी। वहीं फिल्म के अगले भाग में भी वह नायक होंगे। कांतारा ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार किया था।

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh KumarWed, 22 Mar 2023 07:36 PM (IST)
उगाड़ी के अवसर पर निर्माता ने की Kantara 2 की घोषणा, फैंस में खुशी की लहर
Kantara 2 Announced: कांतारा 2 फिल्म की शुरुआत हो गई है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Kantara 2 Announced: कांतारा फिल्म ने 2022 में काफी अच्छा व्यापार किया था। इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी की अहम भूमिका थी। इस फिल्म की कहानी और निर्देशन काफी पसंद किया गया था। इसके चलते फिल्म ने खूब पैसा कमाया। अब दर्शक फिल्म के अगले भाग का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कांतारा फिल्म कन्नड़ भाषा में बनी थी और इसने विदेशों में भी अच्छी कमाई की थी। इस फिल्म में कई कलाकारों की अहम भूमिका थी।

कांतारा के निर्माता ने फिल्म पर काम शुरू होने की जानकारी दी है

कांतारा के निर्माता ने फिल्म के प्रीक्वल पर काम शुरू होने की जानकारी उगाड़ी के अवसर पर फैंस को दी है। सोशल मीडिया पर हंबल फिल्म ने लिखा है कि कांतारा 2 का लेखन शुरू हो गया है। क्रिएटिव सभी को उगाड़ी की बधाई दे रहा है। उन्होंने लिखा है, उगाड़ी और नए वर्ष के अवसर पर हम इस बात की घोषणा करते हुए काफी खुश महसूस कर रहे हैं कि कांतारा के दूसरे भाग की तैयारी शुरू हो गई है। हम एक और कहानी लेकर आने के लिए तैयार है। हमारा प्रकृति के साथ रिश्ता और गाढ़ा होने जा रहा है। आप लोग आगे के ऑप्शन के लिए हमसे जुड़े रहे।'

कांतारा 2 की शुरुआत की खबर को दर्शकों के काफी अच्छी रिएक्शन मिले है

इसके अलावा एक फोटो शेयर की गई है। इसमें फिल्म के कलाकार नजर आ रहे हैं। वहीं, इस पर ओम बना हुआ है। त्यौहारों के अवसर पर कांतारा 2 की शुरुआत की खबर को दर्शकों के काफी अच्छी रिएक्शन मिले है। कई लोगों ने फिल्म से जुड़े लोगों को शुभकामनाएं दी है। वहीं, कई लोगों ने बेसब्री से इंतजार करने की भी बात कही है।

कांतारा फिल्म का लेखन और निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने किया था

कांतारा पहले कन्नड़ में रिलीज हुई थी और फिर फिल्म के हिंदी वर्जन को 14 अक्टूबर 2022 को रिलीज किया गया था। फिल्म का लेखन और निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी। वहीं, फिल्म को कई अवार्ड्स से भी सम्मानित किया गया था। इसके चलते फिल्म के अगले भाग को लेकर फैंस में उत्साह बढ़ गया है।