Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Puneeth Rajkumar Death Latest Updates: कन्नड़ एक्टर पुनीत राजकुमार का हार्ट अटैक से निधन, राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Sat, 30 Oct 2021 07:27 AM (IST)

    पुनीत राजकुमार के फैंस को शुक्रवार को उस समय झटका लग गया जब उन्हें अभिनेता के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिली। पुनीत राजकुमार को शुक्रवार के दिन हार्ट अटैक आ गया जिसके बाद उन्हें आनन- फानन में बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    Hero Image
    पुनीत राजकुमार की तस्वीर, फोटो साभार: Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। कन्नड़ सिनेमा के चर्चित और लोकप्रिय अभिनेता पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया। अपने चाहने वालों के बीच पावर स्टार के नाम से लोकप्रिय पुनीत को अचेत अवस्था में बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में ले जा गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, मगर पुनीत जिंदगी की जंग हार गये।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुनीत के निधन से फिल्म इंडस्ट्री और फैंस को गहरा सदमा लगा है। राजनीतिक हस्तियों से लेकर सिनेमा के साथी, सीनियरों और फैंस ने पुनीत को श्रद्धांजलि देने के साथ उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने शोक संवेदनाएं दीं।

    इस बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई ने घोषणा की है कि पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

    पुनीत राजकुमार के निधन पर कर्नाटक के उच्च शिक्षा मंत्री सीएन अश्वथनारायण ने भी दुख जाहिर किया है। कर्नाटक सीएम ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, 'उन्होंने बहुत छोटी उम्र में ही बहुत कुछ हासिल कर लिया। यह विश्वास करना मुश्किल है कि वो, जो हर प्रोग्राम की रीढ़ हुआ करता था, अब हमारे बीच नहीं रहे।'

    29 अक्टूबर, शुक्रवार को पुनीत राजकुमार को अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 46 वर्षीय एक्टर को बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती करवाया गया। जहां उन्होंने कुछ देर चले इलाज के बाद दम तोड़ दिया। पुनीत राजकुमार के निधन से पूरी कन्नड़ से लेकर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री तक में शोक की लहर दौड़ गई हैं।

    पुनीत को हार्ट अटैक आने की खबर सुनने के बाद से ही उनके फैंस का जमावड़ा अस्पताल के बाहर लगा हुआ था। लोग बेंगलुरु के विक्रम हॉस्पिटल के बाहर अभिनेता पुनीत राजकुमार के अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे थे। लेकिन किसी की भी दुआ काम नहीं आई और पुनीत ने दुनिया को अलविदा कह दिया। पुनीत राजकुमार को उनके फैंस अप्पू नाम से बुलाया करते थे। पुनीत के पिता भी लीजेंड एक्टर थे उनकी माता का नाम पार्वथम्मा है।

    पुनीत ने 29 से भी ज्यादा कन्नड़ फिल्मों में काम किया है। पुनीत के करियर की शुरुआत बतौर चाइ्ड आर्टिस्ट हुई थी। अपने डेब्यू के बाद ही उन्हें बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। पुनीत 'अभी', 'वीरा कन्नडिगा', 'अजय', 'अरासु', 'राम', 'हुडुगारु' और 'अनजनी पुत्र' जैसी मशहूर फिल्मों में नजर आए थे। पुनीत को आखिरी बार ‘Yuvarathnaa’ फिल्म में देखा गया था।