Chiranjeevi Meghana Love Story: पत्नी मेघना से बहुत प्यार करते थे चिरंजीवी, तस्वीरों में दिखती है लव स्टोरी
कन्नड़ एक्टर चिरंजीवी के निधन से पूरी साउथ इंडस्ट्री शो में डूबी हुई है। लेकिन ज़ाहिर है उनकी पत्नी मेघना राज को पति के जाने का सदमा सबसे ज्यादा लगा होगा।
नई दिल्ली, जेएनएन। कन्नड़ एक्टर चिरंजीवी के निधन से पूरी साउथ इंडस्ट्री शो में डूबी हुई है। लेकिन ज़ाहिर है उनकी पत्नी मेघना राज को पति के जाने का सदमा सबसे ज्यादा लगा होगा। चिंरजीवी की शादी को अभी ज्यादा वक्त नहीं हुआ था। मेघना राज के साथ एक लंबे रिलेशन के बाद साल 2018 में ही दोनों ने शादी की थी।
मेघना और चिरंजीवी एक दूसरे के साथ काफी खुश थे। अगर आप चिरंजीवी का इंस्टाग्राम अकाउंट देखेंगे तो आपको ऐसी कई सारी फोटोज़ मिल जाएंगी जो ये दिखाती हैं कि दोनों कितने हैप्पी कपल थे। लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। 7 जून को चिरंजीवी को दिल का दौरा पड़ा और उसके बाद वो अपनी लविंग पत्नी मेघना राज का साथ छोड़कर हमेशा के लिए चले गए।
View this post on Instagram
चरंजीवी के गुज़र जाने बाद उनके फैंस को ये पता चला कि उनकी पत्नी मेघना मां बनने वाली हैं। यानी चरंजीवी अपने बच्चे का चेहरे देखे बिना ही इस दुनिया को छोड़कर चले गए। मेघना तीन महीने प्रेग्नेंट हैं। चिरंजीव और मेघना कुछ वक्त बाद ये खुशखबरी अपने फैंस देने वाले थे, लेकिन उससे पहले एक्टर का निधन हो गया। चिंरजीवी सिर्फ 39 साल के थे।
View this post on Instagram
सोमवार को बेंगलुरु में उनके कनकपुरा स्थित फार्म हाउस में उनका अंतिम संस्कार किया गया। चिरंजीवी के अंतिम संस्कार की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें उनकी पत्नी को रो-रोकर बुरा हाल होता हुआ नज़र आ रहा है। चिरंजीवी की अंतिम यात्रा के साउथ के कई सुपरस्टार शामिल हुए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।