Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कन्नड़ अभिनेता Chetan Chanddrra पर हुआ हमला, खून से लथपथ एक्टर ने वीडियो शेयर कर मांगा न्याय

    Updated: Mon, 13 May 2024 11:32 AM (IST)

    कन्नड़ अभिनेता चेतन चंद्रा (Chetan Chanddrra) के फैंस के लिए एक परेशान करने वाली खबर सामने आ रही हैं। दरअसल अभिनेता पर हमला हुआ है। इस दौरान उनके चेहरे पर कई चोट के निशान भी नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि एक गाड़ी ने उनका पीछा कर एक्टर पर हमला किया। इस दौरान वह मां के साथ थे।

    Hero Image
    Chetan Chanddrra Video ( Photo Credi Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।   कन्नड़ अभिनेता चेतन चंद्रा (Chetan Chanddrra) जो पीयूसी, प्रेमिज्म, राजधानी और जरासंध जैसी लोकप्रिय फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अब एक्टर को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, देर रात उन पर हमला हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार रात बेंगलुरु के पास कागलीपुरा  में अभिनेता पर करीब 20 लोगों ने हमला किया, जिसकी जानकारी खुद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है।

    एक्टर ने शेयर किया खून से लथपथ वीडियो

    एक तरफ जहां पूरा देश बीते रविवार को मदर्स डे सेलिब्रेट कर रहा था। ऐसे में अभिनेता चेतन चंद्रा  (Chetan Chanddrra) भी अपनी मां को मंदिर लेकर गए थे। जब वह दर्शन करके वापस लौट रहे थे तब कथित तौर पर लगभग 20 व्यक्तियों के एक समूह ने उन पर हमला कर दिया। अभिनेता ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें वह बता रहे है कि नशे में धुत व्यक्ति ने उनकी कार को टक्कर मारी थी। इसके बाद कई लोग उनकी कार का पीछा करने लगे। इसके बाद एक बड़ा समूह इकट्ठा हुआ और कागलीपुरा के पास उन पर हमला कर दिया।

    यह भी पढ़ें- Sunidhi Chauhan और सोनू निगम से डबल फीस चार्ज करता है ये सिंगर, लग्जरी लाइफ से रहता है कोसो दूर

    View this post on Instagram

    A post shared by Chetan Chanddrra (@chetan_chanddrra)

    एक्टर ने करवाई पुलिस में शिकायत दर्ज

    चेतन चंद्रा ने खुलासा किया कि झगड़े के दौरान उन्हें कई चोटें आईं, जिसमें उनकी नाक भी टूट गई। उन्होंने नजदीकी अस्पताल पहुंचे और अपना इलाज करवाया। इस दौरान वह इंस्टा पर लाइव आए और अभिनेता ने दर्शकों को हमले के बारे में सूचित किया और न्याय की अपनी मांग पर जोर देते हुए कहा कि उन्होंने घटना के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

    कौन है चेतन चंद्रा

    चेतन चंद्रा का जन्म केबी रामचंद्र और बीएन अनुसूया के घर हुआ था। केबी रामचन्द्र मलेशिया में माइनिंग इंजीनियर हैं। चंद्रा सूचना विज्ञान इंजीनियरिंग में स्नातक हैं। अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में फिल्म पीयूसी से की थी,  लेकिन उन्हें फिल्म प्रेमिज्म (2010) से असल पहचान मिली।

    यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: दुबई से लौटकर वोट करने पहुंचे राजामौली, लाइन में Jr NTR भी; किसने कहां डाला वोट

    comedy show banner
    comedy show banner