विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kangana Ranaut: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी की इस हरकत पर कंगना को आया रोना, कहा- 'इतना दुख...'

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Sat, 11 Feb 2023 06:27 PM (IST)

कंगना रनोट ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया द्वारा शेयर किए गए नवाजुद्दीन के एक सीक्रेट वीडियो पर रिएक्ट किया ...और पढ़ें

Kangana felling crying on this act of Nawazuddin Siddiqui's wife, said- 'So sad...'
Kangana felling crying on this act of Nawazuddin Siddiqui's wife, said- 'So sad...'

नई दिल्ली, जेएनएन। Kangana Ranaut: नवाजुद्दीन और उनकी पत्नी के बीच चल रही लड़ाई अब बड़ा रूप ले चुकी है। हाल ही में नवाज की पत्नी आलिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें आलिया ने नवाज को घर के बाहर रखकर उनसे बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अब इस वीडियो पर एक्ट्रेस कंगना रनोट का रिएक्शन आया है। कंगना नवाजुद्दीन की इस हालत से काफी दुखी हैं। उन्होंने कहा मुझे नवाज को ऐसे देखकर रोना आ रहा है।

कंगना को नवाज की हालत पर आया रोना

आलिया द्वारा शेयर किए गए वीडियो को शेयर करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में नवाजुद्दीन की हालत पर कंगना ने रिएक्ट किया है। उन्होंने लिखा, 'इतना दुख हो रहा है ये सब देख के... नवाज साब को उनके घर के बाहर ऐसे बेइज्जत किया जा रहा है... उन्होंने अपना सबकुछ फैमिली को दे दिया, कई साल रेंट पर रहे, TWS की शूट पर रिख्शा में आते थे। तभी लास्ट ईयर तो ये बंगला? बुरा लग रहा है ये सब देख कर... बहुत बुरा।' बता दें कि TWS नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अपकमिंग फिल्म 'टीकू वेड्स मनु है'।

'नवाज साब ने जो कमाया वो भाइयों को दे दिया' - कंगना

कंगना ने आगे लिखा, 'नवाज साब ने आज तक जो कमाया था वो अपने भाईयों को दे दिया। पूर्व पत्नी जो कई साल पहले तलाक दे चुकी है उनकी वो पत्नी के साथ परवरिश करते हैं। उनकी पत्नी बच्चों के साथ दुबई में रहती है। बल्कि उन्होंने पत्नी के लिए मुंबई में घर खरीदा... उन्होंने अपनी मां के लिए एक बंगला खरीदा, उन्होंने मुझसे हाउस डिजाइनिंग के लिए कई टीप्स लिए थे। हम इसके लिए बहुत एक्साइटेड थे। हमने इस घर में साथ में हाउस वार्मिंग पार्टी भी की है।'

मुझे रोना आ रहा है - कंगना

कंगना ने आगे लिखा, 'मैं उनकी एक्स वाइफ से कभी नहीं मिली पर अब अचानक से वो यहां आ गई हैं और उन्हें (नवाज) को उनके घर में नहीं आने दे रही हैं। मैंने देखा वो रोड पर खड़े और उनकी पत्नी इतने बड़े स्टार का इस तरह वीडियो बना रही हैं। क्या बदमाशी है ये, मुझे रोना आ रहा है... एक्टिंग का काम करके पैसे लाना इतना आसान नहीं है। एक्टर्स बहुत हार्ड वर्क करते हैं, उन्होंने (नवाज की पत्नी आलिया) ने कैसे ये सोच लिया कि वो इस तरह घर पर कब्जा कर लेंगी और उन्हें घर के बाहर कैद कर देंगी।'

कंगना ने आलिया पर किया गुस्सा

कंगना ने आगे लिखा, 'मैं संबंधित अधिकारियों से अनुरोध करना चाहती हूं कि उन्हें (नवाज की पत्नी) तुरंत उसके अपार्टमेंट में भेज दिया जाए, जो नवाज सर ने उसके लिए एवरेस्ट अपार्टमेंट में खरीदा है और वहां से वह कानूनी रूप से जो कुछ भी मांगें हैं, वह नवाजो साहब की बूढ़ी मां को धमका नहीं सकती हैं जो अभी भी बंद हैं बंगले के अंदर, और अपने बेटे और घर के मालिक के बेटे की प्रतीक्षा कर रही हैं, उनकी एक्स वाइफ उनको घर के अंदर नहीं आने दे रही हैं, उनका कई सालों पहले तलाक हो चुका है, अब उनकी संपत्तियों पर उसका कोई अधिकार नहीं है... और वह निश्चित रूप से नवाजुद्दीन को बदनाम नहीं कर सकती। वो उनसे बातचीत के सीक्रेट वीडियो बनाकर और उन्हें टुकड़ों-टुकड़ों में पोस्ट कर रही हैं, ताकि वो घर आने से भी डरें.... ये बहुत गलत है।'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।