Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कंगना रनोट ने शेयर की एक दिन में 10 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली टॉप 10 वुमन सेंट्रिक फिल्मों की लिस्ट, जानें- कहां है गंगूबाई काठियावाड़ी?

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Wed, 02 Mar 2022 07:22 AM (IST)

    गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 39 करोड़ से ज्यादा जमा कर लिये हैं। आलिया की यह दूसरी फिल्म है जिसमें मुख्य किरदार उन्होंने निभाया है।

    Hero Image
    Kangana Ranaut Takes A Dig At Alia Bhatt Gangubai Kathiawadi. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। कंगना रनोट ने गंगूबाई काठियावाड़ी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर एक बार आलिया भट्ट पर अपरोक्ष निशाना साधा है। कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने कुछ ऐसी महिला चरित्र-प्रधान फिल्मों की सूची शेयर की है, जिन्होंने एक दिन में 10 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया। इस लिस्ट में कंगना की मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी पहले स्थान पर है, जबकि गंगूबाई काठियावाड़ी चौथे स्थान पर है। कुछ और फिल्में भी इस लिस्ट में हैं। इनके अलावा करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा की महिला चरित्र-प्रधान फिल्में शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस लिस्ट के साथ रंगोली ने लिखा- पापा बहुत कुछ खरीद सकते हैं, लेकिन सबसे कीमती चीज हमें अपने जीवन में खुद कमानी पड़ती है। कंगना ने रंगोली की इसी पोस्ट को अपनी स्टोरी में साझा किया है। इस लिस्ट के मुताबिक, मणिकर्णिका ने रिलीज के दूसरे दिन 18.10 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था और सिंगल डे कलेक्शन की लिस्ट में पहले नम्बर पर है।

    दूसरे स्थान पर भी कंगना की ही फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स है, जिसने तीसरे दिन 16.10 करोड़ का कलेक्शन किया था। तीसरे स्थान पर फिर मणिकर्णिका है, जिसने रिलीज के तीसरे दिन 15.70 करोड़ जमा किये थे। 25 फरवरी को रिलीज हुई गंगूबाई काठियावाड़ी चौथे स्थान पर है, जिसने तीसरे दिन 15.30 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था।

    पांचवें स्थान पर भी आलिया की फिल्म राजी है, जिसने रिलीज के तीसरे दिन 14.11 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। छठे स्थान पर करीना कपूर, सोनम कपूर और स्वरा भास्कर की वीरे दी वेडिंग है, जिसने रिलीज के तीसरे दिन 13.57 करोड़ बटोरे थे। सातवें स्थान पर एक बार फिर गंगूबाई काठियावाड़ी है, जिसका नेट कलेक्शन दूसरे दिन 13.32 करोड़ रहा था।

    आठवें स्थान पर कंगना की फिल्म तनु वेडेस मनु रिटर्न्स है, जिसने दूसरे दिन 13.20 करोड़ जमा किये थे। नौवें स्थान पर प्रियंका चोपड़ा की मैरी कॉम है, जिसे रिलीज के तीसरे दिन 12.70 करोड़ मिले थे। दसवें स्थान पर एक बार फिर तनु वेड्स मनु रिटर्न्स है, जिसने रिलीज के दसवें दिन 12.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था।

    कगंना इससे पहले भी आलिया भट्ट या गंगूबाई काठियावाड़ी का नाम लिए बगैर सोशल मीडिया में फिल्म पर निशाना साधती रही हैं। कंगना के रिएलिटी शो लॉकअप में कंटेस्टेंट बनीं पायल रोहतगी ने इसको लेकर कंगना पर सवाल भी उठाये। पायल ने पूछा कि क्या वो कंट्रोवर्सी के लिए आलिया भट्ट और गंगूबाई काठियावाड़ी की बात करती हैं।