विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sunny Deol फैन के ऊपर चिल्लाने पर हुए बुरी तरह ट्रोल, सपोर्ट में उतरीं कंगना रनोट ने कह दी ये बड़ी बात

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Sat, 19 Aug 2023 04:36 PM (IST)

Sunny Deol Controversy अभिनेता सनी देओल अपनी फिल्म गदर 2 को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस बीच एक्टर का ...और पढ़ें

Kangana Ranaut ने सनी देओल का किया सपोर्ट। Photo-Instagram
Kangana Ranaut ने सनी देओल का किया सपोर्ट। Photo-Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Kangana Ranaut On Sunny Deol Controversy: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपनी फिल्म 'गदर 2' (Gadar 2) की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं। एक तरफ लोगों के सिर पर 'गदर 2' का क्रेज देखने को मिल रहा है और दूसरी ओर सनी देओल बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। 

फैन पर गुस्सा हुए सनी देओल

सनी देओल की ट्रोलिंग के पीछे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा उनका वीडियो है। वीडियो में सनी देओल एयरपोर्ट पर सेल्फी ले रहे एक फैन पर गुस्सा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जब एक फैन सनी के साथ फोटो लेने की कोशिश करता है तो 'गदर 2' के तारा सिंह उस पर भड़क जाते हैं और चिल्लाते हुए कहते हैं- 'ले ना फोटो।' इसके बाद वह आगबबूला होकर वहां से चले जाते हैं।

सनी देओल की हुई आलोचना

एक सोशल मीडिया यूजर ने सनी देओल का ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "कभी भी पहले जेनरेशन के स्टार को ऐसा करते हुए नहीं देखा। ऐसा हमेशा स्टार किड्स के साथ होता है, जो फेम और प्रिवलेज के साथ बड़े हुए, जो इस प्यार को ग्रांटेड लेते हैं। शाह रुख और अमिताभ की तरह बनिए। हमेशा ग्रेटफुल।"

सनी देओल के सपोर्ट में उतरीं कंगना रनोट

जैसे ही सनी देओल का ये वीडियो सामने आया, एक्टर बुरी तरह ट्रोल होने लगे। इस बीच अभिनेत्री कंगना रनोट ने सनी देओल का समर्थन किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "आइसोलेट होना किसी के इरादे या बिहेवियर के बारे में नहीं बता सकता है और सेल्फी कल्चर भयानक है। लोग हमारे बहुत करीब आते हैं।"

कंगना ने आगे लिखा, "हम कई तरह के वायरल और वायरस के शिकार होते हैं। प्यार की कई भाषाएं होती हैं, सेल्फी और गले मिलना ही एकमात्र भाषा नहीं है।"

गदर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर 'गदर 2' साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। 11 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 300 करोड़ का कारोबार कर लिया है।