Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kangana Ranaut On Mahesh Bhatt: कंगना रनोट ने वीडियो शेयर कर महेश भट्ट से पूछा- क्यों छिपा रहे असली नाम?

    By Karishma LalwaniEdited By:
    Updated: Sun, 04 Sep 2022 04:24 PM (IST)

    बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए चर्चित कंगना रनोट अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। इस बार उन्होंने महेश भट्ट पर उनके नाम को लेकर निशाना साधा। कंगना ने एक वीडियो शेयर किया है जिसे लेते हुए वह महेश भट्ट पर कटाक्ष कर रही हैं।

    Hero Image
    File Photo of Kangana Ranaut and Mahesh Bhatt

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की धाकड़ एक्ट्रेस कंगना रनोट बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं। चाहे बड़े से बड़ा डायरेक्टर हो या अभिनेता-अभिनेत्री, कंगना किसी के लिए अपनी बात कहने से पीछे नहीं हटतीं। इसी वजह से वह अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। मगर, इस बार कंगना अपनी इंस्टा स्टोरी पोस्ट को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने फिल्म निर्माता महेश भट्ट को लेकर एक क्लिप शेयर की है जिसमें वह उनके नाम को लेकर कटाक्ष कर रही हैं। इसी के साथ नई जानकारी यह भी निकल कर सामने आई है कि महेश भट्ट का यह असली नाम नहीं है, न ही वह हिंदू हैं। इसी बात को आड़े हाथ लेते हुए कंगना ने पूछा कि उन्होंने अपना 'खूबसूरत नाम' क्यों छिपा रखा है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कंगना ने पूछा सवाल, महेश भट्ट पर किया कटाक्ष

    फिल्म इंडस्ट्री में नाम बदलकर नई पहचान बनाना पुरानी बात है। कई एक्टर्स ने ऐसा किया है और कबूल भी किया है कि इंडस्ट्री में बने रहने के लिए यहां की डिमांड के अनुसार नाम बदला है। दिलीप कुमार, अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी, महिमा चौधरी आदि कई सितारों ने शोबिज इंडस्ट्री में बने रहने के लिए अपना नाम बदल दिया। अब महेश भट्ट को लेकर भी यही बात सामने आई है। रविवार को कंगना रनोट ने महेश भट्ट की क्लिप शेयर की। उन्होंने महेश भट्ट, उनके असली नाम और धर्म के बारे में कुछ बातें लिखी हैं। महेश के पुराने भाषण की एक क्लिप के साथ कंगना ने लिखा, 'महेश जी लापरवाही से काव्यात्मक रूप से लोगों को हिंसा के लिए उकसा रहे हैं।'

    कंगना ने बताया महेश भट्ट का असली नाम

    बतौर कंगना की इंस्टा स्टोरी, महेश भट्ट का असली नाम असलम है। इसी वीडियो की एक और क्लिप शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, 'मुझे बताया गया है कि उनका (महेश भट्ट) का असली नाम असलम है। उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी सोनी राजदान से शादी करने के लिए अपना धर्म परिवर्तन किया। वो अपना खूबसूरत नाम क्यों छिपा रहे हैं?

    यह भी पढ़ें: ब्रिटनी स्पीयर्स ने बेटे को लिखा ओपन लेटर, मेंटल हेल्थ पर सवाल उठाने पर दिया मुंहतोड़ जवाब

    comedy show banner
    comedy show banner