यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kangana back on Twitter: ट्विटर पर लौटी कंगना, बैन के बाद पहले ट्विट में फैंस से ये पोस्ट किया शेयर
कंगना रनौट ट्विटर पर वापस लौट आई हैं। एक्ट्रेस को 2020 में उनके विवादित बयानों के चलते बैन कर दिया ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Kangana back on Twitter: कंगना रनौट 2 साल बाद फिर ट्विटर पर लौट आई हैं। एक्ट्रेस ने ट्विटर अकाउंट एक्टिव होते ही अपनी फिल्म इमरजेंसी की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। साथ ही ट्विटर पर पोस्ट कर एक्ट्रेस की टीम ने इस बात की जानकारी दी है। 2020 में कंगना का ट्विटर अकाउंट विवादित बयानों के चलते हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। हालांकि अब एक्ट्रेस फिर ट्विटर पर एक्टिव हो गई हैं।
कंगना के फैंस में खुशी
अकाउंट एक्टिव होने के बाद कंगना ने अपने फैंस के साथ ये खुशी सेलिब्रेट की। पहली पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'सभी को नमस्कार, यहां वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है।' इसके बाद कंगना ने फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज डेट अनाउंस कर दी साथ ही उन्होंने इस फिल्म की मेकिंग से जुड़ा एक बैकग्राउंड वीडियो भी शेयर किया है।
कंगना के ट्विटर पर वापस लौटने की खुशी उनके फैंस में भी नजर आ रही है। उनके इस पोस्ट पर उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।
Hello everyone, it’s nice to be back here 🙂
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) January 24, 2023
बार-बार ट्विटर के नियमों का उल्लंघन करने पर हुईं थीं हमेशा के लिए सस्पेंड
मई 2021 में ट्विटर ने कंगना के ट्विटर अकाउंट को बार-बार नियमों का उल्लंघन करने के लिए सस्पेंड कर दिया था। ट्विटर के प्रवक्ता ने इसपर कहा था कि, 'हम इस बात को लेकर स्पष्ट हैं कि हम उस व्यवहार पर कड़ी कार्रवाई करेंगे, जिससे ऑफ़लाइन नुकसान होने की संभावना है। इस खाते को ट्विटर नियमों के बार-बार उल्लंघन के लिए स्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है, हम अपनी सेवा पर सभी के लिए ट्विटर नियमों को विवेकपूर्ण और निष्पक्ष रूप से लागू करते हैं।'
हालांकि बाद में, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के ट्विटर पर आने के बाद, कंगना के फैंस ने एलन मस्क से ट्विटर पर उनके अकाउंट को वापस एक्टिव करने की रिक्वेस्ट की थी।
