विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

45 साल पुरानी वो Romantic Film जिसके क्लाइमैक्स ने हर किसी की आंखें कर दी थी नम, दर्दभरी थी मोहब्बत की दास्तां

Published: Sat, 06 Jun 2026 07:04 PM (IST)

45 साल पहले सिनेमाघरों में एक ऐसी फिल्म आई थी जिसके क्लाइमैक्स ने दर्शकों की आंखें नम कर दी थी। यह फिल्म आज भी कल्ट बनी हुई है।

फिल्म का क्लाइमैक्स ला देगा आंखों में आंसू। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

फिल्म का क्लाइमैक्स ला देगा आंखों में आंसू। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ फिल्में हैप्पी एंडिंग के साथ दर्शकों के मन को खुश करके जाती हैं, लेकिन कुछ फिल्मों की एंडिंग इतनी दुखभरी होती है कि ऑडियंस उसे दोबारा देखने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाते हैं। साल 1981 में एक ऐसी ही फिल्म आई जिसके क्लाइमैक्स ने हर किसी को रुला दिया था।

इस फिल्म का दर्दभरा क्लाइमैक्स ही था, जिसकी वजह से कोई भी डिस्ट्रीब्यूटर फिल्म नहीं खरीद रहा था। फिल्म को सिनेमाघर नहीं मिल रहे थे। एक बार तो राज कपूर (Raj Kapoor) तक ने सलाह दे दी कि फिल्म का क्लाइमैक्स बदल दें, लेकिन डायरेक्टर नहीं माने। आखिरकार फिल्म सिनेमाघरों में आई और कल्ट क्लासिक बन गई। 

45 साल पहले सुपरहिट हुई थी फिल्म

जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, वो है 'एक दूजे के लिए' (Ek Duuje Ke Liye)। फिल्म में कमल हासन (Kamal Haasan) और रति अग्निहोत्री (Rati Agnihotri) ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म का निर्देशन के बालचंद्रन ने किया था। यह फिल्म 80s की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में शुमार थी। के बालचंद्रन ने अनोखी प्रेम कहानी के साथ दर्शकों का दिल जीत लिया था, लेकिन साथ ही उनकी आंखें नम कर दी थीं।

यह भी पढ़ें- 50 हफ्तों तक इस रोमांटिक फिल्म का सिनेमाघरों पर था राज, 45 साल पहले Kamal Haasan की मूवी ने रुला दिया था सबको

Ek Duuje Ke Liye

क्या थी फिल्म की कहानी और क्लाइमैक्स?

फिल्म की कहानी अलग-अलग कल्चर से ताल्लुक रखने वाले वासु (साउथ इंडियन) और सपना (नॉर्थ इंडियन) की है जिन्हें एक-दूसरे से प्यार हो जाता है, पर उनके माता-पिता उनके रिश्ते का विरोध करते हैं। उनके परिवार दोनों को अलग करने के लिए ऐड़ी चोटी का दम लगा देते हैं और आखिर में वे कभी एक-दूसरे के नहीं हो पाते हैं।

Kamal Haasan

डिस्ट्रीब्यूटर्स नहीं खरीद रहे थे फिल्म

रति अग्निहोत्री ने द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया है कि इस फिल्म को पहले डिस्ट्रीब्यूटर नहीं खरीद रहे थे। इसकी वजह फिल्म का दुखभरा क्लाइमैक्स था। हालांकि, एक बार जब यह फिल्म सिनेमाघरों में आई तो बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई से इतिहास रच दिया था। इस फिल्म को IMDb पर 7.5 रेटिंग मिली है।

यह भी पढ़ें- 'पांव में छाले...' एक दूजे के दौरान बेहद खराब हो गई थी Rati Agnihotri की हालत, सेट पर चप्पल पहनना भी था मना