विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पांव में छाले...' एक दूजे के दौरान बेहद खराब हो गई थी Rati Agnihotri की हालत, सेट पर चप्पल पहनना भी था मना

Published: Fri, 05 Jun 2026 08:39 PM (IST)

रति अग्निहोत्री ने अपनी फिल्म 'एक दूजे के लिए' की शूटिंग के दौरान की चुनौतियों को साझा किया। उन्होंने बताया ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रति अग्निहोत्री (Rati Agnihotri) ने 10 साल की उम्र में मनोरंजन जगत में अपना करियर शुरू कर दिया था। हालांकि उन्हें सबसे अधिक पहचान के. बालाचंदर की फिल्म 'एक दूजे के लिए' से मिली।

कमल हासन के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई रति हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार रोमांटिक ट्रेजेडी फिल्मों में से एक का हिस्सा बनीं। हाल ही में एक इंटरव्यू में, रति ने इस चुनौतीपूर्ण शूटिंग के बारे में बात की।

यह भी पढ़ें- 'वो मेरे बेडरूम में थी...', जब रति अग्निहोत्री ने कमल हासन की इंटीमेट लाइफ की उड़ाई थी धज्जियां, भड़क गए थे एक्टर

शूटिंग के दौरान परेशान हो गई थीं रति

एक्ट्रेस ने बालाचंदर के साथ काम करने के अपने अनुभव और कमल हासन के साथ काम करने के दौरान महसूस हुई झिझक को लेकर बात की। द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बातचीत के दौरान, रति ने बताया कि 'एक दूजे के लिए' से जुड़ी उनकी सबसे पुरानी याद विशाखापत्तनम में फिल्म की आउटडोर शूटिंग से जुड़ी है। अभिनेत्री ने याद किया कि फिल्म कुछ ही महीनों में पूरी हो गई थी, लेकिन शुरुआत में खरीदार ढूंढना मुश्किल था।

Kavi

कोई नहीं खरीद रहा था फिल्म

उन्होंने कहा,“एक दूजे के लिए से जुड़ी मेरी पहली याद विशाखापत्तनम में हुई आउटडोर शूटिंग की है। हमने कुछ ही महीनों में शूटिंग पूरी कर ली थी, लेकिन उस समय कोई भी फिल्म खरीदने को तैयार नहीं था। शूटिंग बहुत मुश्किल, थका देने वाली और शारीरिक रूप से बेहद कठिन थी। अभिनेताओं और तकनीशियनों दोनों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।"

रति ने आगे कहा- 'पथरीले समुद्री रास्ते पर चलने के बाद हमारे पैरों में छाले पड़ गए थे। लोकेशन ऐसी थी कि वहां किसी भी तरह के जूते-चप्पल पहनना मुमकिन नहीं था, यहां तक कि चप्पल भी नहीं, और विशाखापत्तनम में भीषण गर्मी थी। फिल्मी तौर पर लोकेशन खूबसूरत दिखती थीं, लेकिन असल में वे हमारे लिए बहुत मुश्किल थीं। पूरी टीम को सलाम।'

Kavi (2)

कमल हासन ने की बहुत मदद

रति ने यह भी बताया कि के. बालाचंदर ने कई सीन्स के दौरान उनका मार्गदर्शन किया था क्योंकि उस समय उन्हें तमिल ठीक से नहीं आती थी। रति ने बताया कि उन्होंने ये तय किया था कि वो बालाचंदर के दिशा-निर्देशों का पालन करेंगी भले ही उन्हें सीन की गंभीरता उतनी न समझ आए। वहीं कमल हासन की तारीफ करते हुए रति ने कहा कि उन्होंने सेट पर एक्ट्रेस को काफी ज्यादा कंफर्टेबल फील करवाया था।

यह भी पढ़ें- 50 हफ्तों तक इस रोमांटिक फिल्म का सिनेमाघरों पर था राज, 45 साल पहले Kamal Haasan की मूवी ने रुला दिया था सबको