विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Deepika Padukone के हाथ से निकला 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्म का सीक्वल, मेकर्स ने किया एलान

Published: Thu, 18 Sep 2025 01:15 PM (IST)

Deepika Padukone Next Movie अभिनेत्री दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप अदाकाराओं में गिना जाता है। अब खबर आ रही है ...और पढ़ें

इस फिल्म से बाहर हुईं दीपिका (फोटो क्रेडिट- एक्स)
इस फिल्म से बाहर हुईं दीपिका (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. इस फिल्म के सीक्वल से दीपिका आउट।
  2. पहले पार्ट में मौजूद थीं दीपिका पादुकोण।
  3. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने रचा था इतिहास।

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बेटी दुआ को जन्म देने के बाद दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। आए दिन उनकी अपकमिंग मूवीज को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आता रहता है। लेकिन इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जो ये बता रही कि साउथ सिनेमा की एक बहुचर्चित फिल्म के सीक्वल से बॉलीवुड एक्ट्रेस को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। 

इस मामले की जानकारी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर दी है। कमाल की बात ये है कि 1000 करोड़ कलेक्शन करने वाली इस मूवी के पहले पार्ट में दीपिका पादुकोण ने लीड रोल प्ले किया था।

इस फिल्म से कटा दीपिका का पत्ता

दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी है, जिनमें साउथ सुपरस्टार प्रभास की ब्लॉकबस्टर मूवी कल्कि 2898 एडी का सीक्वल भी शामिल है। लेकिन अब दीपिका इसका हिस्सा नहीं हैं। दरअसल वैजयन्ती फिल्म्स ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर क्लकि पार्ट 2 से अभिनेत्री के बाहर होने की आधिकारिक जानकारी दी है और लिखा है-

फोटो क्रेडिट- एक्स

यह भी पढ़ें- AA22 X A6: एटली की फिल्म के लिए Deepika Padukone ने कसी कमर, Allu Arjun संग इस देश में करेंगी शूटिंग

ऑफिशियल तौर पर इस बात की घोषणा की जाती है कि कल्कि 2898 एडी पार्ट 2 के लिए दीपिका पादुकोण फिल्म में शामिल नहीं होगी। काफी विचार-विमर्श के बाद हम इस फैसले पर पहुंचे हैं। फिल्म को लेकर जो हमारी लंबे पार्टनरशिप रही, वो अब टूट गई है। हम उनके भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हैं। बाकी कल्कि जैसी मूवी कमिटमेंट के अलावा और भी बहुत डिजर्व करती है। 

फोटो क्रेडिट- एक्स

इस तरह से कल्कि 2898 एडी के सीक्वल से दीपिका पादुकोण के एग्जिट होने की जानकारी मिली है। ये पहला मौका नहीं है, जब किसी साउथ फिल्म से दीपिका आउट हुई हैं, उससे पहले वह निर्देशक संदीप वांगा रेडी और प्रभास स्टारर स्पिरिट को भी छोड़ चुकी हैं। 

दीपिका पादुकोण की अगली फिल्म

एक तरफ दीपिका पादुकोण के हाथ से लगातार साउथ फिल्में निकल रही हैं तो दूसरी ओर उनकी अपकमिंग फिल्म भी साउथ इंडस्ट्री से है। दरअसल आने वाले समय में दीपिका बतौर एक्ट्रेस अल्लू अर्जुन और निर्देशक एटली की मूवी AA22 X A6 में लीड रोल प्ले करती दिखेंगी। जिसकी शूटिंग के लिए अभिनेत्री जल्द ही अबू धाबी रवाना होने वाली हैं।

यह भी पढ़ें- Dua के बर्थडे के बाद जमकर पार्टी करते नजर आए Deepika Padukone और Ranveer Singh, वायरल हो रही तस्वीर