विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dua के बर्थडे के बाद जमकर पार्टी करते नजर आए Deepika Padukone और Ranveer Singh, वायरल हो रही तस्वीर

Published: Sun, 14 Sep 2025 06:44 PM (IST)

अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी नई लग्ज़री इलेक्ट्रिक एसयूवी में कैज़ुअल ड्राइव का आनंद ...और पढ़ें

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने की पार्टी (फोटो-इंस्टाग्राम)
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने की पार्टी (फोटो-इंस्टाग्राम)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी बेटी दुआ का हाल ही में पहला जन्मदिन मनाया। दुआ का जन्म पिछले साल 8 सितंबर को हुआ था। बेटी के बर्थडे के बाद कपल को मुंबई में डिनर डेट एंजॉय करते हुए देखा गया था।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मस्ती करते हुए नजर आए। यहां से उनकी तस्वीर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। एक तस्वीर में वो मानव खन्ना के साथ पोज करते नजर आ रहे हैं।

थाई रेस्टोरेंट में डिनर करने गया कपल

कपल ने अपनी डिनर डेट के लिए मिशेलिन स्टार शेफ गरिमा अरोड़ा और रियाज अमलानी का मॉर्डन थाई रेस्टोरेंट, बैंग मुंबई चुना। इस दौरान दोनों शेफ के साथ पोज करते भी नजर आए। इस दौरान दीपिका ने एक आकर्षक काले रंग का टॉप पहना था, जबकि रणवीर एक चटक सफेद शर्ट में बेहद हैंडसम लग रहे थे।

यह भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी Dua का फेस हुआ रिवील, फैंस का फूटा गुस्सा, बोले- 'यह सही नहीं है'

View this post on Instagram

A post shared by Manav Khanna (@manavkhanna93)

एक साल की हुई दीपिका-रणवीर की बेटी

दुआ पादुकोण 8 सितंबर को एक साल की हो गई हैं। इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए अभिनेत्री दीपिका ने अपने हाथों से स्वादिष्ट चॉकलेट केक बनाया था। एक्ट्रेस ने इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। केक की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, "मेरी प्रेम भाषा? अपनी बेटी के पहले जन्मदिन के लिए केक बनाना।" वहीं रणवीर सिंह अपनी पत्नी की तारीफ करते नहीं थक रहे थे। उन्होंने कमेंट किया, "बेस्ट मम्मा।"

रणवीर की आने वाली फिल्में?

रणवीर आने वाले समय में धुरंधर में नजर आएंगे। इसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है। फिल्म में संजय दत्त, आर.माधवन, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी हैं। धुरंधर 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज होने वाली है। एक्टर इसके बाद डॉन 3 में नजर आएंगे।

वहीं दीपिका पादुकोण को आखिरी बार सिंघम अगेन में देखा गया था। अगली बार वह अल्लू अर्जुन के साथ AA22xA6 में नजर आएंगी, जो जवान के बाद निर्देशक एटली के साथ उनकी दूसरी फिल्म होगी।

यह भी पढ़ें- Deepika Padukone ने बेटी दुआ के लिए बनाया स्पेशल केक, इस अंदाज में सेलिब्रेट किया पहला जन्मदिन