विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Deepika Padukone ने बेटी दुआ के लिए बनाया स्पेशल केक, इस अंदाज में सेलिब्रेट किया पहला जन्मदिन

Published: Wed, 10 Sep 2025 11:14 AM (IST)Updated: Wed, 10 Sep 2025 11:16 AM (IST)

Dau Padukone Birthday अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की बेटी दुआ पादुकोण एक साल ...और पढ़ें

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की बेटी का जन्मदिन- इंस्टाग्राम
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की बेटी का जन्मदिन- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. एक साल की हुईं दुआ पादुकोण
  2. दीपिका पादुकोण ने मनाया जश्न
  3. केक कटिंग की फोटो आई सामने

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा के सेलेब्स की तरह उनके किड्स भी लाइमलाइट का हिस्सा बनते हैं। जन्म से पहले ही उनके बारे में सुर्खियां तेज होने लगती हैं। ऐसा ही आलम सुपरस्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण की बेटी दुआ पादुकोण (Dua Padukone Birthday) के बारे में देखने को मिला था। दुआ अब एक साल की हो गई हैं और इस मौके का जश्न दीपिका, रणवीर ने खास अंदाज में मनाया है। 

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने सोशल मीडिया पर लाडली के बर्थडे के अवसर पर केक कटिंग की प्यारी तस्वीर को शेयर किया है। आइए एक नजर दुआ पादुकोण के बर्थडे सेलिब्रेशन की इस फोटो पर डालते हैं। 

दीपिका ने मनाया बेटी का जन्म दिन

बीते साल 8 सितंबर को दीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ को जन्म दिया था। इस आधार पर अब वह एक साल की हो गई हैं। इस खास मौके का जश्न दीपिका ने अपने ही अंदाज में मनाया है। अभिनेत्री ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट फोटो को शेयर किया है। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि दीपिका और रणवीर ने दुआ का बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए चॉकलेटी केक कट किया है। 

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

यह भी पढ़ें- Deepika Padukone की बेटी दुआ के फेस रिवील के बीच, छावा एक्टर ने शेयर की अपने बेबी की पहली तस्वीर

इस फोटो के कैप्शन में जवान फिल्म एक्ट्रेस ने लिखा है- मेरे प्यार की अनोखी भाषा, अपनी बेटी के जन्मदिन पर अपने हाथों से केक बनाना। यानी दुआ पादुकोण के जीवन के खास दिन पर दीपिका ने अपनी कुकिंग स्कील दिखाई हैं और स्पेशल केक बनाया है। इंटरनेट पर दीपिका के इस हुनर की काफी तारीफ की जा रही है। 

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

दुआ ने मां के हाथों का बना केक काटकर अपना पहला जन्मदिन मनाया है। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर दीपिका के इस फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस उनकी इस पोस्ट पर जमकर लाइक-कमेंट कर रहे हैं। साथ ही दुआ को बर्थडे विशेज भी भेज रहे हैं। 

इस मूवी में दिखेंगी दीपिका 

अजय देवगन स्टारर फिल्म सिंघम अगेन के बाद से दीपिका पादुकोण एक्टिंग की दुनिया से ब्रेक पर मौजूद हैं। इस दौरान उन्होंने बेटी दुआ को भी जन्म दिया है। गौर किया जाए उनकी अपकमिंग मूवी के बारे में तो उसका नाम AA22xA6 है। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और निर्देशक एटली की जोड़ी इस फिल्म को लेकर आ रही है। जिसमें दीपिका का एक्शन अवतार दिखेगा। 

यह भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी Dua का फेस हुआ रिवील, फैंस का फूटा गुस्सा, बोले- 'यह सही नहीं है'