ठंडे बस्ते में नहीं गई Kalam: The Missile Man of India, शूटिंग पर आया लेटेस्ट अपडेट
भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम की बायोपिक कमाल: द मिसाइल मैन ऑफ इंडिया पर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है।
-1774362436445_m.webp)
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की बायोपिक (फोटो क्रेडिट-
HighLights
डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम आ रही है फिल्म
देश के लोकप्रिय राष्ट्रपति और वैज्ञानिक
ये एक्टर पर्दे पर निभाएगा भूमिका
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। देश के लोकप्रिय राष्ट्रपति और वैज्ञानिक रहे डॉ.ए पी जे अब्दुल कलाम के जीवन पर फिल्म बनने वाली है। बीते साल उनकी बायोपिक फिल्म कलाम: द मिसाइल मैन ऑफ इंडिया का आधिकारिक एलान किया गया था। लेकिन इसके बाद मूवी को लेकर कुछ खास अपडेट नहीं आए।
माना जा रहा था कि शायद ये फिल्म बंद पड़ गई है। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है, उससे ये साफ हो गया है कि कलाम: द मिसाइल मैन ऑफ इंडिया अभी ठंडे बस्ते में नहीं गई है।
कलाम : द मिसाइल मैन ऑफ इंडिया पर आया अपडेट
पिछले साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम की बायोपिक फिल्म कलाम: द मिसाइल मैन ऑफ इंडिया का पोस्टर जारी किया गया था। ओम राउत निर्देशित इस फिल्म में कलाम की भूमिका को धनुष निभाएंगे। फिल्म का लेखन सायविन क्वाड्रास कर रहे हैं, जो इससे पहले मैरीकाम, नीरजा और मैदान की कहानी भी लिख चुके हैं। बायोपिक लिखने को लेकर वह कहते हैं-
यह भी पढ़ें- Danush की 55वीं फिल्म में हुई इस हसीना की एंट्री, आइटम सॉन्ग से मचाई थी सनसनी

असल जिंदगी के लोगों से जो प्रेरणा मिलती है किसी और से नहीं। अगर मुझे मौका मिल रहा इन प्रेरणादायक कहानियों को लाने का तो इससे बेहतर काम नहीं हो सकता। बाकी मुझे रिसर्च करना अच्छा लगता है। यह मेरी अब तक की गई फिल्मों में सबसे गहन शोध वाली फिल्म है।

कलाम साहब की 83 साल की जिंदगी में तमाम उपलब्धियां रही हैं। ऐसे में उनके बारे में सारी किताबें पढ़नी पढ़ी हैं। यह शोधपरक काम है, इसलिए समय लग रहा है। फिलहाल कहानी पर काम चल रहा है। धनुष के साथ एक नरेशन हो गया है। अगर सब ठीक रहा तो अगले साल से इस फिल्म की शूटिंग आरंभ होगी।
ओम की पिछली फिल्म महा फ्लॉप
कलाम: द मिसाइल मैन ऑफ इंडिया से पहले ओम राउत ने बतौर निर्देशक प्रभास स्टारर फिल्म आदिपुरुष को बनाया था। लेकिन उनकी ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर महा फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म को लेकर ओम राउत को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। उम्मीद है कि पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम की बायोपिक से ओम सिनेमा जगत में वापसी कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।