विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Danush की 55वीं फिल्म में हुई इस हसीना की एंट्री, आइटम सॉन्ग से मचाई थी सनसनी

Published: Sun, 01 Feb 2026 07:52 PM (IST)

Dhanush Upcoming Movies: साउथ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता धनुष की अपकमिंग नई फिल्म का एलान हाल ही में हुआ था। अब खबर आ रही है कि उनकी इस मूवी में एक साउथ एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है। 

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार धनुष (फोटो क्रेडिट- एक्स)

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार धनुष (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. धनुष के एक्टिंग करियर की 55वीं फिल्म

  2. साउथ की इस एक्ट्रेस की हुई एंट्री

  3. मेकर्स ने किया आधिकारिक एलान

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते साल तेरे इश्क में जैसी एक सफल फिल्म देने वाले साउथ फिल्म अभिनेता धनुष की अपकमिंग फिल्म का एलान हाल ही में हुआ है, जिसको अनटाइटल धनुष 55 से जाना जाता है। इस मूवी को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

जिसके में ये बताया गया है कि धनुष के एक्टिंग करियर की इस 55वीं फिल्म को लीड एक्ट्रेस मिल गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि धनुष की आने वाली इस मूवी में कौन सी अदाकारा नजर आएगी। 

धनुष के साथ नजर आएगी ये एक्ट्रेस

अभिनेता धनुष की फैन फॉलोइंग सिर्फ साउथ सिनेमा में ही नहीं बल्कि हिंदी बेल्ट के दर्शकों के बीच काफी ज्यादा है। उनकी फिल्मों के बारे में ताजा अपडेट जानने के लिए प्रशंसक काफी एक्साइटेड रहते हैं। इस बीच धनुष की अपकमिंग मूवी को लेकर मेकर्स ने बड़ा एलान किया है और लीड रोल के फेस को रिवील कर दिया है, जोकि अभिनेत्री श्रीलीला हैं। 

यह भी पढ़ें- Netflix पर मस्ट वॉच बनी 2 घंटे 45 मिनट की म्यूजिकल रोमांटिक, नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड

जी हां धनुष 55 में श्रीलीला अहम भूमिका निभाती हुई नजर आएंगीं। दरअसल धनुष की इस आने वाली फिल्म इस मूवी के मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल एक्स हैंडल पर शनिवार को एक लेटेस्ट ट्वीट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है कि धनुष 55 में लीड एक्ट्रेस के तौर पर श्रीलीला को कास्ट किया गया है। इस ट्वीट में धनुष और श्रीलीला की लेटेस्ट तस्वीरें भी शामिल हैं।

sreeleela

ऐसे में आने वाले समय में फैंस को ये नई जोड़ी बड़े पर्दे पर धमाल मचाती हुई नजर आएगी। अभी इस मूवी का आधिकारिक टाइटल रिवील नहीं किया गया है, माना जा रहा है कि जल्द ही मेकर्स इसका भी खुलासा कर सकते हैं।  

आइटम सॉन्ग से मिली पहचान

दरअसल बतौर एक्ट्रेस श्रीलीला को सबसे अधिक लोकप्रियता अल्लू अर्जुन स्टारर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर पुष्पा 2 से मिली है। इस मूवी में श्रीलीला का एक आइटम सॉन्ग था किसिक। इस गाने पर श्रीलीला ने जो फाडू डांस किया, उसे देख हर कोई उनका दीवाना हो गया और इसके साथ ही वह मनोरंजन जगत की नई सेंसेशन क्वीन बन गईं। 

यह भी पढ़ें- Tere Ishk Mein OTT: 84 करोड़ के मुकदमे के बीच ओटीटी पर आएगी धनुष की फिल्म, इस प्लेटफॉर्म होगी स्ट्रीम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।