D55: 'तेरे इश्क में' के बाद Dhanush ने किया 55वीं फिल्म का एलान, इस एक्ट्रेस के साथ पहली बार आएंगे नजर
Dhanush Announces New Film: कृति सेनन के साथ तेरे इश्क में नजर आने के बाद धनुष ने अपनी अपकमिंग फिल्म का एलान कर दिया है। फिलहाल फिल्म अभी अनटाइटल्ड है जिसे D55 अस्थाई नाम दिया गया है।
-1769941710898_m.webp)
धनुष ने किया 55वीं फिल्म का एलान
HighLights
धनुष ने किया 55वीं फिल्म का एलान
फिल्म का अस्थाई नाम है डी55
साउथ एक्ट्रेस के साथ नजर आएंगे धनुष
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार धनुष पिछली बार 'तेरे इश्क में' कृति सेनन के साथ नजर आए थे। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया और यह बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही थी। इसके बाद उनकी अपकमिंग फिल्म का एलान भी हो गया है जिसका टेंपररी नाम अभी D55 रखा गया है।
इस एक्ट्रेस के साथ आएंगे नजर
डी55 में धनुष पहली बार बड़े पर्दे पर श्रीलीला के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। यह प्रोजेक्ट धनुष के साथ उनका पहला कोलैबोरेशन होगा। इस अनाउंसमेंट के साथ एक्ट्रेस की टीम के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की गईं, जो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो गईं। इस नई जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
-1769941729139.png)
यह भी पढ़ें- Mrunal Thakur ने खुद को बताया 'अडिग', धनुष संग शादी की खबरों के बीच किया पहला पोस्ट
श्रीलीला और धनुष की तस्वीर हुई वायरल
फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी वंडरबार फिल्म्स ने अपने X हैंडल पर यह खबर शेयर करते हुए पोस्ट किया, 'आपने इसकी उम्मीद नहीं की होगी। शानदार एक्ट्रेस श्रीलीला का डी55 में स्वागत है। यह अपडेट श्रीलीला और धनुष की साथ वाली तस्वीरों के साथ आया, जिससे फिल्म की प्रोग्रेस को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गया।
You didn't see this coming 😉
— Wunderbar Films (@wunderbarfilms) January 31, 2026
Welcoming the dazzling damsel @sreeleela14 on board #D55 🔥@dhanushkraja @Rajkumar_KP @wunderbarfilms @RTakeStudios @SaiAbhyankkar @Shra2309 @azy905 @theSreyas @sandy_sashr @vishurams pic.twitter.com/fROtGwO0T2
शानदार नई शुरुआत, इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए साथ जुड़कर खुश है! जल्द ही रोमांचक अपडेट आने वाले हैं! टीम ने लीड कास्ट और क्रू की तस्वीरें जारी कीं।
कब शुरू होगी शूटिंग
D55 का प्रोडक्शन अभी मुंबई में चल रहा है, और इसकी शूटिंग 2026 के आखिर तक जारी रहने का शेड्यूल है। इस बीच, श्रीलीला भी कार्तिक आर्यन के साथ आने वाली रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू की तैयारी कर रही हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।