Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nysa Devgan transformation: हफ्ते में तीन दिन ये काम करती हैं नीसा, काजोल ने खोला ट्रांसफॉर्मेशन का राज

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Thu, 17 Nov 2022 09:59 AM (IST)

    अजय देवगन की बेटी नीसा फैन फॉलोइंग के मामले में बॉलीवुड की बड़ी स्टार्स तक को बराबर की टक्कर देती हैं। फैंस भी 19 साल की नीसा की हर तस्वीर को बेहद पसंद करते हैं। वो अक्सर दोस्तों संग पार्टी करती तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

    Hero Image
    Photo Credit : Nysa Devgan Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन।  Kajol Reveals Nysa Devgan's Beauty Secret: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और अजय देवगन इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में से एक हैं। काजोल और अजय की तरह ही उनकी बेटी नीसा देवगन भी इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। नीसा का ट्रांसफॉर्मेशन फैंस को लगातार हैरान कर रहा है। नीसा के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। ट्रांसफॉर्मेशन के बाद नीसा बेहद ही खूबसूरत और हॉट दिखने लगी हैं। नीसा का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस भी उनकी इस खूबसूरती के पीछे का राज जानना चाहते हैं। ऐसे में अब काजोल ने नीसा के ब्यूटी सीक्रेट का खुलासा किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     हफ्ते में तीन बार ये काम करती हैं नीसा  

    'डीएनए इंडिया' की एक रिपोर्ट के मुताबिक काजोल ने बेटी नीसा देवगन के ब्यूटी सीक्रेट के बारे में फैंस को बताया। उन्होंने बताया, 'नीसा इन्टरनेट पर काफी एक्टिव हैं। उन्हें ब्यूटी और हेल्थ के बारे में अच्छे से जानकारी है। वो हफ्ते में करीब तीन दिन बार अपने चेहरे पर मास्क अप्लाई करती है और यही करने की सलाह नीसा मुझे भी देती हैं। नीसा अपने पिता अजय की तरह ही अपनी फिटनेस फ्रीक हैं। वो जिम में पसीना बहाने के साथ-साथ योगा पर भी पूरा ध्यान देती हैं। नीसा एक दिन भी अपना वर्कआउट मिस नहीं करती हैं।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Nysa Devgan (@nysadevganx)

    फैन फॉलोइंग है जबरदस्त

    बता दें कि नीसा देवगन ने भले ही फिल्मों में डेब्यू न किया हो, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। फिल्मी चकाचौंध से दूर से होने के बावजूद फैंस उनकी हर एक्टिविटी पर नजर रखते हैं। सोशल मीडिया पर नीसा की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की उनके नाम के कई फैन पेज बने हुए हैं। वहीं नीसा भी अक्सर अपनी पार्टी की तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में नीसा कुछ इवेंट्स में नजर आई थीं, जिसके बाद से ही उनकी चर्चा हर तरफ हो रही है। अब फैंस को इंतजार है तो बस नीसा के सिनेमाई डेब्यू का।

    View this post on Instagram

    A post shared by Nysa Devgan (@nysadevganx)