Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kajol Birthday: चुलबुली ही नहीं पर्दे पर विलेन भी बन चुकी हैं काजोल, नफरत भरी थी अजय देवगन संग पहली मुलाकात

    By Tanya AroraEdited By:
    Updated: Fri, 05 Aug 2022 11:04 AM (IST)

    Kajol Birthday Special बॉलीवुड की हिट मशीन काजोल 5 अगस्त 2022 को अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। काजोल का अंदाज बॉलीवुड में सबसे निराला माना जाता है। उनके जन्मदिन के मौके पर जानिए एक्ट्रेस की जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

    Hero Image
    kajol devgn birthday special gupt actress turn 48 know interesting facts about her life. Photo Credit- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kajol Birthday Special: काजोल बॉलीवुड की वह अदाकारा हैं, जिनके स्क्रीन पर आते ही फैंस उन पर से अपनी नजरें नहीं हटा पाते। उनकी अदाकारी के साथ-साथ उनके चुलबुले अंदाज को भी लोग बहुत पसंद करते हैं। काजोल ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी। शाह रुख खान के साथ उनका रोमांस लोगों को इतना भाता था कि असल जिंदगी में भी दोनों को फैंस साथ में देखना चाहते थे। 5 अगस्त 2022 को काजोल अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन के खास मौके पर जानिए उनकी प्रोफेशनल और निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    काजोल ने एक्टिंग में करियर बनाने के लिए छोड़ दिया था स्कूल

    काजोल बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने अब तक के करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। आज भी काजोल जब स्क्रीन पर होती हैं तो देखने वाले बस एकटक उन्हें देखते ही रह जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि काजोल स्कूल के समय से एक्टिंग कर रही हैं। काजोल जब मात्र 16 साल की थी उस दौरान उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'बेखुदी' साइन की थी। उनकी पहली ही फिल्म में उन्हें खूब प्यार मिला। लेकिन बाजीगर की सफलता के बाद काजोल ने स्कूल से ही ड्राप आउट कर दिया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

    रोमांस ही नहीं बल्कि विलेन बनकर भी काजोल ने उड़ाए फैंस के होश

    अगर शाह रुख खान बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस हैं, तो काजोल हिंदी सिनेमा की क्वीन ऑफ रोमांस है। शाह रुख खान और काजोल की जोड़ी ने कभी खुशी कभी गम, कुछ कुछ होता है, बाजीगर, दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे और दिलवाले जैसी फिल्में दी। इसके अलावा भी काजोल ने कदम कदम पर अलग-अलग किरदारों से फैंस का दिल जीता है। सिर्फ हीरोइन ही नहीं बल्कि वह परदे पर एक खतरनाक विलेन के रूप में भी काफी पसंद की गई। बॉबी देओल और मनीषा कोइराला की फिल्म 'गुप्त' में नेगेटिव किरदार निभाने वाली काजोल को नकारात्मक भूमिका में भी फैंस का खूब प्यार मिला।

    View this post on Instagram

    A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

    अजय देवगन को देखते ही करने लगी थीं बुराई

    काजोल की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प और फिल्मी है। काजोल और अजय देवगन की पहली मुलाकात बहुत ही नफरत भरी थी। दोनों पहली बार 'हलचल' इ सेट पर मिले थे। जहां जब काजोल ने पहली बार अजय देवगन का चेहरा देखा तो वह एक कोने में बैठे हुए थे। अजय देवगन को देखने के बाद काजोल ने 10 मिनट तक उनकी अपने डायरेक्टर के सामने बुराई की। तो वही अजय भी जब काजोल से मिले थे तो उन्हें वह बहुत ही घमंडी लगी थीं। हालांकि जब दोनों ने एक-दूसरे को जाना तो एक दूजे को दिल दे बैठे और साल 1999 में दोनों ने शादी कर ली। दोनों के दो बच्चे हैं नीसा और युग।

    View this post on Instagram

    A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

    एक फिल्म का लेती हैं इतने करोड़

    एक समय ऐसा था जब काजोल को फिल्मों की हिट मशीन माना जाता था। वह जो भी फिल्म करतीं वह सुपरहिट होती। काजोल अब फिल्मों में भले ही कम नजर आती हों, लेकिन उनकी डमांड आज भी फिल्मों में कम नहीं हुई है। काजोल आज भी एक फिल्म के लिए लगभग 4 से 5 करोड़ की तगड़ी फीस लेती हैं। दैनिक जागरण के दर्शकों की तरफ से काजोल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं ।