Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    56 साल के हुए Ajay Devgn तो पत्नी Kajol ने ली चुटकी, मजेदार पोस्ट देख नहीं रुकेगी हंसी

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Wed, 02 Apr 2025 03:23 PM (IST)

    Ajay Devgn आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स अभिनेता को विशेज भेज रहे हैं। इस बीच एक विश है जिसने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। काजोल ने पति के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में ऐसी बात लिख दी है जिसे पढ़कर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आइए आपको बताएं एक्ट्रेस ने पोस्ट को क्या कैप्शन दिया है।

    Hero Image
    बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन को पत्नी ने दी जन्मदिन की बधाई (Photo Credit- Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल एक्टिंग के अलावा अपने चुलबुले अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। आज एक्ट्रेस के पति और दिग्गज अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn Birthday) अपना जन्मदिन मना रहे हैं। एक्ट्रेस ने अभिनेता के लिए खास पोस्ट शेयर किया है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पति के साथ एक्ट्रेस ने की मस्ती

    काजोल ने 2 अप्रैल को अपने पति अजय देवगन को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में मस्ती करते हुए लिखा,

    "सभी अच्छे लोग अगस्त में पैदा हुए थे, लेकिन हमें आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं देने में कोई आपत्ति नहीं है। हमेशा मुझसे बड़े होने के लिए धन्यवाद!"

    Photo Credit- Instagram

    काजोल अपने चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती हैं और अक्सर अजय की मजेदार तरीके से खिंचाई करती रहती हैं। उनके इस पोस्ट पर फैंस भी अजय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- Kiran Rao की Laapataa Ladies पर लगा कहानी चुराने का आरोप, सोशल मीडिया पर लोगों ने खोल दी पोल

    अजय देवगन और काजोल की फिल्में

    अजय देवगन और काजोल फिल्म इंडस्ट्री के पसंदीदा कपल में से एक माने जाते हैं। कपल ने फिल्मी पर्दे पर भी कई मूवीज में साथ काम किया है जिनमें रोमांस से लेकर इमोशनल ड्रामा और एक्शन तक सबकुछ देखने को मिला है। आइए, नजर डालते हैं उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों पर—

    • इश्क (1997)

    लिस्ट में पहला नाम इश्क की है। मूवी में दोनों को रोमांस करते देखा गाया था। काजोल और अजय के अलावा फिल्म में आमिर खान औक जूही चावला ने भी काम किया था।

    • प्यार तो होना ही था (1998)

    इस फिल्म में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री ने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया था। यहीं नहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छा कलेक्शन किया था।

    •  राजू चाचा (2000)

    यह फिल्म एक फैमिली ड्रामा थी, जिसमें अजय और काजोल की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को पसंद आई।

    • यू मी और हम (2008)

    यू मी और हम का निर्देशन खुद अजय देवगन ने किया था और यह एक इमोशनल लव स्टोरी थी, जिसमें काजोल ने अल्जाइमर से पीड़ित महिला की भूमिका निभाई थी। मूवी में काजोल की एक्टिंग को लोगों ने काफी पंसद किया था।

    • टूनपुर का सुपरहीरो (2010)

    यह फिल्म अजय और काजोल की एनिमेटेड एक्शन-एडवेंचर मूवी थी, जो बच्चों के बीच काफी पॉपुलर हुई थी।

    • तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर (2020)

    यह ऐतिहासिक एक्शन फिल्म तान्हाजी मालुसरे की बहादुरी की कहानी थी। अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई, जबकि काजोल ने उनकी पत्नी सावित्रीबाई मालुसरे का किरदार निभाया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था।

    Photo Credit- Youtube

    अजय देवगन का वर्क फ्रंट

    अजय देवगन के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार सिंगम 3 में देखा गया था। फिल्म में कई सितारों को कौमियो रोल करते देखा गया था। इसके अलावा अभिनेता जल्दी ही रेड 2 में नजर आ रहे हैं। हाल ही में फिल्म का पहला लुका जारी किया था। इस बार मूवी में रितेश देशमुख भी अहम भूमिका निभाने वाले हैं। फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

    ये भी पढ़ें- 47.8 मिलियन फॉलोअर्स वाले Shah Rukh Khan सिर्फ 5 महिलाओं को करते हैं फॉलो, बेहद खास है सबसे रिश्ता