Kabir Singh की सक्सेस पार्टी में अपनी हीरोइन का हाथ थाम पहुंचे Shahid Kapoor, देखें तस्वीरें
Kabir Singh Success Party फ़िल्म में दर्शकों को शाहिद और कियारा की बॉन्डिंग भी ख़ूब पसंद आ रही है। दोनों पहली बार पर्दे पर साथ आये।
नई दिल्ली, जेएनएन। Shahid Kapoor celebrates Kabir Singh success in Mumbai: शाहिद कपूर की फ़िल्म कबीर सिंह बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फ़िल्म ने रिलीज़ के दो हफ़्तों में ही 200 करोड़ का अहम पड़ाव पार कर लिया है। शाहिद कपूर ने फ़िल्म की इस सफलता का मुंबई में जश्न मनाया, जिसमें फ़िल्म की लीडिंग लेडी कियारा आडवाणी समेत इससे जुड़े सभी लोग शामिल हुए।
कबीर सिंह शाहिद के करियर की सबसे बड़ी कामयाबी है। उन्होंने इससे पहले 300 करोड़ का बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन करने वाली फ़िल्म पद्मावत में भी काम किया, मगर उस फ़िल्म की सक्सेस का श्रेय रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को ही गया। तस्वीर में शाहिद के चेहरे की चमक बता रही है कि कबीर सिंह ने उन्हें क्या दिया है।
यह भी पढ़ें: कबीर सिंह की सफलता से भावुक हुए शाहिद कपूर, लिखा इमोशनल नोट
कियारा आडवाणी को भी कबीर सिंह के रूप में एक बड़ी कामयाबी मिली है। हिंदी सिनेमा में उन्होंने 2014 की फ़िल्म फगली से डेब्यू किया था। इसी साल रिलीज़ हुई कलंक में भी वो नज़र आयी थीं, मगर बतौर लीडिंग लेडी उनकी यह बड़ी सफलता है। कबीर सिंह में कियारा ने मेडिकल स्टूडेंट का रोल निभाया था, जो कबीर सिंह की जूनियर और लवलाइफ़ होती है।
फ़िल्म में दर्शकों को शाहिद और कियारा की बॉन्डिंग भी ख़ूब पसंद आ रही है। दोनों पहली बार पर्दे पर साथ आये।
यह भी पढ़ें: कबीर सिंह ने तोड़ा सलमान ख़ान की भारत और विक्की कौशल की उरी का रिकॉर्ड
कबीर सिंह में निकिता दत्ता ने जिया शर्मा नाम का अहम किरदार निभाया। सक्सेस पार्टी में वो भी पहुंची। निकिता इससे पहले अक्षय कुमार की फ़िल्म गोल्ड में नज़र आ चुकी हैं।
नीचे दी गयी तस्वीर में शाहिद कपूर को कबीर सिंह के निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा से बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। दोनों काफ़ी ख़ुश लग रहे हैं। इस तस्वीर में अर्जन बाजवा भी हैं, जो फ़िल्म में शाहिद के बड़े भाई के किरदार में हैं।
यह भी पढ़ें: कबीर सिंह ने रिलीज़ के दो हफ़्तों में कर ली इतनी कमाई, 250 करोड़ की दौड़