विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kabir Singh ने तोड़ा सलमान की Bharat और Vicky Kaushal की Uri The Surgikal Stirke का रिकॉर्ड

By Nazneen AhmedEdited By:
Published: Fri, 05 Jul 2019 01:11 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jul 2019 04:18 PM (IST)

Kabir Singh Box Office Collection Day 14 शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘कबीर सिंह’ ने पर्दे पर दो बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Kabir Singh ने तोड़ा सलमान की Bharat और Vicky Kaushal की Uri The Surgikal Stirke का रिकॉर्ड
Kabir Singh ने तोड़ा सलमान की Bharat और Vicky Kaushal की Uri The Surgikal Stirke का रिकॉर्ड

नई दिल्ली, जेएनएन। Kabir Singh Box Office Collection : शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘कबीर सिंह’ ने पर्दे पर दो बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने महज़ 13 दिन में 213 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। और इसी के साथ फिल्म ने सलमान खान (Salman Khan) की ‘भारत’ (Bharat Box Office Collection) और विकी कौशल की ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ (Uri The Surgical Strike Box Office Collection) को पीछे छोड़ दिया है।

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श की मानें तो कबीर सिंह ने सिर्फ 13 दिन में 200 करोड़ रुपए कमा लिए, जबकि सलमान की ‘भारत’ ने 14 दिन में 200 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था और विकी की 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' ने 28 दिनों में 200 करोड़ का बिजनेस किया था। इस हिसाब से कबीर सिंह दोनों से आगे निकल गई है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म इस वीकेंड तक 250 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी। 

कबीर सिंह के पहले हफ्ते के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 134.42 करोड़ रुपए कमाए थे। वहीं दूसरे हफ्ते फिल्म ने 78.78 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। शाहिद कपूर की कबीर सिंह उनके करियर की अबतक की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई है।

क्या है कबीर सिंह की कहानी :
ये कहानी है एक कबीर सिंह और प्रीति के इश्क की। इस फिल्म में कबीर सिंह को एक होनहार स्टूडेंट दिखाया है, जिसे पहली नजर में ही प्रीति से प्यार हो जाता है। उसके बाद शुरू होती है दोनों की लव स्टोरी। फिल्म में शाहिद को बेहद गुस्सैल और प्रीति के लिए पजेसिव दिखाया गया है।