Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jugjugg Jeeyo: कियारा आडवाणी, वरूण धवन और नीतू कपूर समेत फिल्म की स्टार कास्ट ने अपने किरदारों से उठाया पर्दा, जानें इस पिक्चर परफेक्ट फैमिली की पूरी कहानी

    By Vaishali ChandraEdited By:
    Updated: Tue, 17 May 2022 06:50 AM (IST)

    वीडियो में 6 स्लाइड शेयर की गई हैं। जो अनिल कपूर से शुरू होकर प्राजक्ता कोली तक घूमती है और एक-एक कर एक्टर अपने किरदार के बारे में बताते हैं तो आइएं जानते हैं इस पिक्चर परफेक्ट फैमिली के बारे में।

    Hero Image
    Jug Jugg Jeeyo Kiara Advani, Varun Dhawan, Dharma production Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेत्री कियारा आडवाणी और अभिनेता वरूण धवन की फिल्म 'जुगजुग जियो' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस बीच फिल्म के मेकर्स ने 'जुगजुग जियो' से जुड़ी अपडेट शेयर की है। धर्मा प्रोडक्शन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर फिल्म की स्टारकास्ट के किरदारों से पर्दा उठाया है। इनमें वरूण और कियारा के अलावा नीतू कपूर, अनिल कपूर, मनीष पॉल व यूट्यूबर प्राजक्ता कोली शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वीडियो में 6 स्लाइड शेयर की गई हैं। जो अनिल कपूर से शुरू होकर प्राजक्ता कोली तक घूमती है और एक-एक कर एक्टर अपने किरदार के बारे में बताते हैं। आइएं जानते हैं इस पिक्चर परफेक्ट फैमिली के बारे में,

    अनिल कपूर (भीम)

    फिल्म में अनिल के किरदार का नाम भीम है और वे परिवार के उस मेंबर की तरह है जो हर पार्टी- फंक्शन में सबका ध्यान खींचना चाहता है।

    नीतू कपूर (गीता)

    इस फिल्म से नीतू कपूर लंबे समय बाद बिग स्क्रीन पर नजर आएंगी। फिल्म में वे घरेलू महिला के रोल में हैं, जिसका नाम गीता है और परिवार की खुशी में ही उसकी खुशी शामिल है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)

    वरूण धवन (कूकू)

    वरूण कूकू नाम के लड़के का किरदार निभाते नजर आएंगे। जो एक यंग पंजाबी लड़का है, वो बस हंसते खेलते मस्ती में जिंदगी काटना चाहता है।

    कियारा आडवाणी (नैना)

    'जुगजुग जियो' में कियारा नैना नाम की क्यूट लेकिन स्मार्ट लड़की के रोल है। जो दिमाग से काम लेती है लेकिन दिल की भी बात सुनती है।

    मनीष पॉल और प्राजक्ता कोली बनेगे गुरप्रीत सिंह और गिन्नी

    वीडियो के अंत में मनीष पॉल आते हैं और बताते हैं कि वह गुरप्रीत सिंह के रोल में हैं, जो यारों का यार है। वहीं प्राजक्ता कोली इस परिवार की सबसे छोटी मेंबर बनी है, जिसका नाम गिन्नी है। प्राजक्ता इस फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू भी कर रही हैं।

    फिल्म 'जुगजुग जियो' का प्रोडक्शन करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस और वायकॉम 18 के बैनर तले किया जा रहा है। वहीं फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया है। इस फिल्म में वरुण धवन और किराया आडवाणी लीड रोल प्ले कर रहे हैं। फैमिली ड्रामा और इमोशन से भरपूर ये फिल्म फिल्म 24 जून 2022 को रिलीज होगी। 

    comedy show banner
    comedy show banner