यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jubin Nautiyal ने निकिता दत्ता के साथ शादी की बात पर तोड़ी चुप्पी, किया ये खुलासा
Jubin Nautiyal Nikita Dutta wedding जुबिन नौटियाल और निकिता दत्ता की शादी की अफवाहें तेज थीl हालांकि अब दोनों को ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएनl Jubin Nautiyal Nikita Dutta wedding: जुबिन नौटियाल निकिता दत्ता के साथ हाल ही में रिलीज हुए गाने 'मस्त नजरों से' में नजर आए हैंl दोनों शादी की खबरों को लेकर भी चर्चा में हैl दोनों के अफेयर की भी चर्चाएं आम हैl अब दोनों ने इस बारे में बात की हैl
जुबिन नौटियाल ने शादी के बारे में पूछे जाने पर हंसते हुए उत्तर दिया
जुबिन नौटियाल ने शादी के बारे में पूछे जाने पर हंसते हुए कहा, 'हम एक कॉफी डेट पर गए थेl कई बार चीजों का स्पष्टीकरण देना उसे खराब कर देता हैl हमें लगा हम इस बारे में और बात करेंगे तो इसे और बड़ा मुद्दा बनाया जाएगा तो इसे जैसे हैं, वैसे ही रहने देंl हमारे परिवार वालों ने हमसे बात कीl हमने उन्हें सच बता दिया लेकिन इसका गाने को लाभ हो गया, जो भी होता है, वह किसी कारण से होता हैl'
'इसके पहले कभी किसी के साथ मेरा नाम नहीं जुड़ा'
निकिता दत्ता ने जुबिन नौटियाल के साथ अफेयर पर पूछे जाने पर कहा, 'इसके पहले कभी किसी के साथ मेरा नाम नहीं जुड़ाl यह पहली बार है और मजेदार हैl अब जब सच सामने आ रहा है तो कई लोग राहत की सांस ले रहे होंगेl कई लोग मुझसे इस बारे में पूछ रहे थे कि क्या यह बात सच हैl क्या शादी हो रही हैl पहले दिन मुझे थोड़ा अजीब लगा था कि क्या हो रहा है लेकिन मैंने इसे हंसी में टाल दियाl आप हर बात का स्पष्टीकरण नहीं दे सकते, हमने गाने के रिलीज होने का इंतजार किया, अब जब गाना रिलीज हो गया है किसी को कुछ नहीं कहनाl'
जुबिन नौटियाल और निकिता दत्ता को एक साथ कॉफी हाउस में देखा गया था
गौरतलब है कि दोनों को एक साथ एक कॉफी हाउस में देखा गया थाl इसके बाद दोनों की शादी की अफवाहें तेज हो गई थीl हालांकि दोनों ने अभी इससे इनकार किया है।
