Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जॉन अब्राहम की पत्नी ने शेयर की 'शादी' की अनदेखी तस्वीरें, ऐसे हुआ था उनकी शादी का खुलासा

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Tue, 14 Apr 2020 07:53 AM (IST)

    जॉन अब्राहम की पत्नी प्रिया रुंचल लाइमलाइट से हमेशा ही दूर रहना पसंद करती हैं। वह जल्दी किसी इवेंट और पार्टीज में शामिल नहीं होती हैं। ...और पढ़ें

    Hero Image
    जॉन अब्राहम की पत्नी ने शेयर की 'शादी' की अनदेखी तस्वीरें, ऐसे हुआ था उनकी शादी का खुलासा

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम फिल्म इंडस्ट्री के हिट स्टार हैं। वह हमेशा ही अपनी फिल्मों और पर्सनालिटी की वजह से चर्चा में रहते हैं। वहीं उनकी पत्नी उनसे​ बिल्कुल अलग हैं। जॉन अब्राहम की पत्नी प्रिया रुंचल लाइमलाइट से हमेशा ही दूर रहना पसंद करती हैं। वह जल्दी किसी इवेंट और पार्टीज में शामिल नहीं होती हैं। लेकिन इसी बीच उनकी एक खास तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल ​हो रही है। इस तस्वीर में प्रिया पूरे परिवार संग नजर आ ही हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जॉन अब्राहम की पत्नी प्रिया रुंचल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जो चर्चा में बनी है। इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे ये किसी शादी समारोह में शामिल होने के दौरान ली गई हो। इस तस्वीर में जॉन बड़े ही ट्रेडिशनल अंदाज में पत्नी और परिवार के अन्य लोगों के साथ तस्वीर खिंसाते नजर आ रहे हैं।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Fambam throwback at my cradle partners wedding @nb4815 #love

    A post shared by Priya Abraham (@priyarunchal) on

    इस तस्वीर को शेयर कर जॉन की पत्नी प्रिया ने लिखा कि एक पुरानी और यादगार तस्वीर। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि ये मेरे बचपन के एक साथी की शादी की तस्वीर है। इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। ऐसा इ​सलिए भी क्योंकि प्रिया जल्दी कोई तस्वीर शेयर नहीं करती हैंं। इस पर जमकर कमेंट्स आ रहे हैं।  

    यह भी पढ़ें: इस एक्ट्रेस को ऑफर हुआ था द्रौपदी का रोल, एक सीन में घायल हुए थे कर्ण, जानें अनसुने किस्से

    गौरतलब है कि जॉन और प्रिया ने साल 2013 में गुपचुप तरीके से शादी की थी। इस शादी की जरा सी भनक उन्होंने मी‌डिया को नहीं लगने दी थी। शादी में परिवार के अलावा कुछ खास लोग ही शामिल हुए थे। उनकी शादी की खबर मी‌डिया को तब लगी जब एक फैन ने उन्हें नए साल की बधाई में जॉन व प्रिया अब्राहम का नाम लिखा।

    जॉन अब्राहम के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही लक्ष्य राज आंनद की अगली फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ  जैकलीन फर्नांडिस और रकूल प्रीत सिंह भी लीड रोल प्ले करती दिखाई देंगी। इसके साथ ही उनकी एक और फिल्म आने वाल है। वह संजय गुप्ता की मुंबई की गैंग्‍गस्टर वाली फिल्म 'मुंबई सागा' में दिखाई देंगे। इसमें उनके साथ सुनील शेट्टी, इमरान हाशमी, काजल अग्रवाल और जैकी श्रॉफ प्रमुख भूमिकाओं में होंगे।