Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'फोर्स 3' बनाने की हो रही है तैयारी ! जल्द जॉन अब्राहम नजर आएंगे एक्शन मोड में

    By Vaishali ChandraEdited By:
    Updated: Sat, 12 Feb 2022 04:55 PM (IST)

    जॉन अब्राहम बॉलीवुड में एक्शन हीरो के तौर पर जाने जाते हैं। उनकी एक्शन फिल्मों को फैंस का खूब प्यार मिलता है। जॉन अब्राहम की फोर्स फ्रेंचाइजी ने भी जमकर धमाल मचाया था। जिसके अगले पार्ट को लेकर अब कुछ खबरें आ रही हैं।

    Hero Image
    John Abraham social media post, Instagram image

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के हैंडसम हंक एक्टर जॉन अब्राहम फिल्मों में अपने दमदार एक्शन के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्में एक्शन के दिवानों को थिएटर तक खींच लाती है। जॉन अब्राहम की ऐसी ही एक फिल्म है फोर्स, जिसके अब तक दो पार्ट बन चुके और खबरें आ रही हैं कि जल्द ही फिल्म का तीसरा पार्ट भी बनने जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फोर्स फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म साल 2011 में आई थी। फिल्म में जॉन अब्राहम और जेनेलिया डिसूजा लीड रोल में थे तो वहीं विद्युत जामवाल विलेन के रूप में नजर आए थे। फिल्म साल की हिट फिल्मों में से एक थी। वहीं फिल्म का दूसरा पार्ट साल 2016 में रिलीज हुआ था। जिसमें जॉन अब्राहम, सोनाक्षी सिन्हा और ताहिर राज भसीन मुख्य भूमिकाओं मे थे। फोर्स की दोनो फ्रैंचाइजी को विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोडयूस किया था।

    अब खबरें आ रही हैं कि जॉन अब्राहम ने फिल्म के सभी राइटस हासिल कर लिए है और अगला पार्ट वह बनाने वाले हैं। पिंकविला में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, करीबी सूत्रो ने साझा किया कि जॉन अब्राहम ने विपुल शाह से फोर्स फ्रैंचाइजी के सभी अधिकार हासिल कर लिए हैं। अभिनेता एक्शन को अगले स्तर तक ले जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वह एक ऐसी कहानी की तलाश में हैं जो 'फोर्स' जैसी फिल्म में दर्शक देखना चाहते हैं।

    पब्लिकेशन से बात करते हुए, विपुल शाह ने जॉन को बधाई दी और फ्रैंचाइजी को अगले स्तर पर ले जाने के लिए शुभकामनाएं देते हुए इस खबर की पुष्टि की है।

    वक्र फ्रंट की बात करें तो जॉन अब्राहम की कई फिल्में पाइप लाइन में हैं। जिनमें 'अटैक', 'एक विलेन 2', 'पठान' और साजिद खान की एक अनटाइटल्ड कॉमेडी फिल्म शामिल हैं, जिसमें उनके साथ अर्जुन कपूर भी नजर आएंगे।

    जॉन की फिल्म 'अटैक' भी एक फ्रेंचाइजी के तौर पर रिलीज होगी। जिसका पहला भाग अटैक पार्ट-1 दर्शकों को जल्द ही 1 अप्रैल में देखने को मिलेगी। फिल्म में जॉन के साथ रकुल प्रीत सिंह और जैकलीन फर्नांडिस मुख्य भूमिकाओं में है।