विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jiah Khan मामले में निर्णय से पहले मां राबिया खान हुईं भावुक, कहा- बेटी से आध्यात्मिक रूप से जुड़ी हुई हूं

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Thu, 27 Apr 2023 06:14 PM (IST)

Jiah Khan Case Verdict Updates जिया खान मामले में विशेष सीबीआई कोर्ट शुक्रवार को फैसला सुनाने वाला है। इसमें सूरज ...और पढ़ें

Jiah Khan Case Verdict Updates, Jiah Khan Case, sooraj pancholi Verdict Updates
Jiah Khan Case Verdict Updates, Jiah Khan Case, sooraj pancholi Verdict Updates

नई दिल्ली, जेएनएन। Jiah Khan Case Verdict Updates: जिया खान सुसाइड मामले में शुक्रवार को सीबीआई की विशेष अदालत निर्णय सुनाने वाली है। इस बीच एक्ट्रेस की मां ने एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने अपनी बात रखी है। जिया खान की मां राबिया खान ने ई टाइम्स से बात की है। इसमें उन्होंने कहा है, 'मैं अभी भी अपनी बच्ची से आध्यात्मिक तौर पर जुड़ी हुई हूं।'

राबिया खान शुक्रवार को कोर्ट की प्रोसिडिंग में भाग नहीं ले पाएंगी

राबिया खान शुक्रवार को कोर्ट की प्रोसिडिंग में भाग नहीं ले पाएंगी। जब उनसे अंतिम निर्णय पर पूछा गया, तब उन्होंने कहा, 'हम जिस सच के साथ खड़े हैं, हमें पता नहीं कल उसका क्या नतीजा निकलेगा।' गौरतलब है कि उन्होंने अपना मत स्पष्ट तौर पर व्यक्त नहीं किया है।

सूरज पंचोली को सुसाइड नोट के आधार पर गिरफ्तार किया गया था

एक्ट्रेस जिया खान 3 जून 2013 को अपने घर पर मृत पाई गई थी। वह 25 वर्ष की थी। मुंबई पुलिस ने इसके बाद अभिनेता सूरज पंचोली को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। सूरज पंचोली को जिया खान द्वारा लिखे गए 6 पेज के सुसाइड नोट के आधार पर गिरफ्तार किया गया था।

राबिया खान जिया खान मामले में महत्वपूर्ण गवाह थी

राबिया खान इस पूरे मामले में महत्वपूर्ण गवाह थी। उन्होंने लगातार अपना स्टैंड बनाए रखा कि यह एक मर्डर है ना कि आत्महत्या। पिछले वर्ष मुंबई हाई कोर्ट ने नई तरीके से जांच की सुनवाई की याचिका खारिज कर दी थी। हालांकि, कोर्ट ने दोनों पक्षों को मेरिट पर सुना है और निष्पक्ष तरीके से ऑर्डर आने की आशा जताई जा रही है।

जिया खान ने फिल्म निशब्द से बॉलीवुड में डेब्यू किया था

जिया खान ने 2007 में आई फिल्म निशब्द से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसमें उनके अलावा अमिताभ बच्चन की भी अहम भूमिका थी। उन्होंने गजनी में भी काम किया था। इस फिल्म में आमिर खान की अहम भूमिका थी। वहीं, वह हाउसफुल में भी नजर आई थी। जिया खान कई फिल्म कलाकारों के साथ काम कर चुकी है। वह कम समय में काफी फेमस हो गई थी। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है।