विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JFF 2026: 'समाज का आईना सिनेमा,' जागरण फिल्म फेस्टिवल में Mona Singh ने खोले दिल के राज

Published: Sun, 01 Nov 2026 03:37 PM (IST)

अभिनेत्री मोना सिंह ने हाल ही में जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 के मुंबई संस्करण में शिरकत की है।

जागरण फिल्म फेस्टिवल में मोना सिंह (फोटो क्रेडिट- जेएफएफ)

जागरण फिल्म फेस्टिवल में मोना सिंह (फोटो क्रेडिट- जेएफएफ)

HighLights

  1. जेएफएफ में शामिल हुईं मोना सिंह

  2. सिनेमा के प्रभाव पर मोना ने की बात

  3. इस सीरीज के सीजन 2 में आएंगी नजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 (JFF 2026) के मुंबई संस्करण के चौथे दिन सिनेमा के सितारों को मेला लगा रखा। इसमें अभिनेत्री मोना सिंह का नाम भी शामिल रहा, जिन्होंने जेएफएफ के मंच पर कई पहलुओं पर खुलकर चर्चा की है। आइए जानते हैं कि मोना सिंह ने क्या कहा है।

सिनेमा के प्रभाव पर बोलीं मोना सिंह

जब करियर की शुरूआत की गैर परंपरागत भूमिकाओं से हुई हो, तो लीक से हटकर काम करने में डर नहीं लगता है। कुछ ऐसा ही सफर अभिनेत्री मोना सिंह का रहा है। धारावाहिक जस्सी जैसी कोई नहीं से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाली मोना इन दिनों कभी खलनायिका, तो कभी नायक की मां समेत अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। मोना के अनुसार अब उन्हें किसी भी तरह का रोल करने में डर नहीं लगता है।

यह भी पढ़ें- JFF 2026: मुंबई में होगा जागरण फिल्म फेस्टिवल का समापन, अवॉर्ड्स नाइट्स में लगेगा सितारों का मेला

jffmn

इस बारे में जागरण फिल्म फेस्टिवल में मोना ने कहा- जब मैंने जस्सी जैसी कोई नहीं धारावाहिक किया था, तो मेरे उस पहले शो ने ही मुझे अपनी पसंद और निर्णयों को लेकर निर्भीक बना दिया। उसके बाद मैं अपने चुनावों को लेकर ज्यादा सजग रहने लगी। जस्सी ने मुझे वो निडरता सिखाई है कि पानी में कूद जाओ, उसके बाद तैरना अपने आप आ जाएगी। उसी स्वभाव के कारण आज मैं इस तरह की भूमिकाएं निभा पा रही हूं।

mona

मुझे खुद को स्क्रीन पर थकी-हारी दिखने से कोई डर नहीं लगता है। मुझे खुद को स्क्रीन पर उम्रदराज दिखने से कोई डर नहीं लगता है। फिल्म लाल सिंह चड्ढा में भी मैंने सिर्फ एक मां की भूमिका नहीं निभाई है, बल्कि उसमें मैं ऐसी कहानी का हिस्सा बनी, जो लोगों के दिलों को छू जाती है। सिनेमा हमेशा से ही हमारे समाज का आईना रहा है। अब यह बता रहा है कि हम कैसे हैं।

इस सीरीज में नजर आएंगी मोना सिंह

बात की जाए मोना सिंह के अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में तो उसमें निर्देशक आर्यन खान की सुपरहिट वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के सीजन 2 का नाम शामिल है। इस सीरीज के पहले सीजन में मोना ने अहम रोल अदा किया है, जोकि अगले सीजन तक जारी रहेगा। हालांकि, इसकी रिलीज डेट अभी सामने आना बाकी है।

यह भी पढ़ें- JFF 2026: 'इससे बड़ा मंच कोई...' जागरण फिल्म फेस्टिवल में बोले मुकेश छाबड़ा; नए एक्टर्स को दी यह खास सलाह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।