JFF 2026: 'इससे बड़ा मंच कोई...' जागरण फिल्म फेस्टिवल में बोले मुकेश छाबड़ा; नए एक्टर्स को दी यह खास सलाह
जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 के मुंबई एडिशन में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने शिरकत की और इसे अपना 'मायका' बताया।
-1793274816225_m.webp)
मुकेश छाबड़ा ने नए बच्चों को क्या सलाह दी
HighLights
मुकेश छाबड़ा ने जागरण फिल्म फेस्टिवल शिरकत की
उन्होंने JFF को बताया अपना 'मायका'
नए एक्टर्स को करियर और क्राफ्ट पर ध्यान देने की सलाह
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सिनेमा जगत के लोकप्रिय फेस्टिवल यानी जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 का आगाज 28 अक्टूबर से मुंबई में हो गया है। जेएफएफ दुनिया का सबसे बड़ा ऐसा फिल्म मेला है, जो एक शहर से दूसरे शहर घूमता है।
अब इसका कारवां मायानगरी आ पहुंचा है और फिल्म महोत्सव के पहले और दूसरे दिन सिनेमा जगत के तमाम सितारों का जमावड़ा भी यहां देखने को मिला है।
दूसरे दिन मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने जागरण फिल्म फेस्टिवल मुंबई एडिशन में दूसरे दिन बतौर गेस्ट उपस्थिति दर्ज की। इस दौरान उन्होंने कई सारे मुद्दों पर बात की चलिए जानते हैं उनके बारे में।
फेस्टिवल के साथ जुड़ाव जाहिर किया
जागरण की तारीफ करते हुए मुकेश छाबड़ा (Mukesh Chhabra) ने जागरण फिल्म फेस्टिवल (Jagran Film Festival - JFF) के साथ गहराई से जुड़े होने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वे इसे अपना 'मायका' मानते हैं। JFF के अलग-अलग शहरों के एडिशन्स (जैसे दिल्ली, मुंबई, पटना) में वे लगातार शामिल होते रहे हैं, जहां वे सिनेमा प्रेमियों और उभरते हुए कलाकारों के साथ बातचीत करते हैं।
-1793275157191.webp)
उन्होंने कहा कि इससे बड़ा मोबाइल फेस्टिवल मुझे नहीं लगता कोई है। मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मैं हर बार इसका हिस्सा बनता आया हूं और इस बार भी बना हूं।
कोई भी कास्टिंग डायरेक्टर इतना फेमस नहीं हुआ जितने आप हो तो ऐसे में इस रिस्पॉन्सिबिलिटी को आप कैसे देखते हैं?
ये बहुत से लोगों की उम्मीद होती है और बहुत से लोगों के ड्रीम इससे जुड़े हुए हैं। उन सबकी मुझसे भी कुछ उम्मीदें है, अच्छा लगता है जिम्मेदारी महसूस होती है। स्ट्रेसफुल काम तो है ही क्योंकि बहुत से लोग चाहते हैं कि उन्हें मौके मिले लेकिन मैं दे नहीं पाता। मैं आशा करता हूं कि मैं आने वाले समय में और नए-नए चेहरे लेकर आऊं जिस तरह से लोग मुझे प्यार करते हैं, ऐसे ही काम मिलते रहे, मैं बहुत खुश हूं।
-1793275239432.webp)
इसके अलावा मुकेश ने जो छोटे शहर से एक्टर्स इंडस्ट्री में आना चाहते हैं उनको भी सलाह दी। मुकेश ने कहा कि वो करियर और क्राफ्ट पर फोकस करें और मन में पजिटिविटी रखते हुए हमेशा सही लोगों से बात करें और आगे बढ़ें।
