JFF अवॉर्ड्स में 'हनुमान अंश' की मची धूम, 'बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर' कैटेगरी में धार्मिक फिल्म ने मारी बाजी
जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 की अवॉर्ड्स नाइट में फिल्म हनुमान अंश ने बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर कैटेगरी में जीत का पचरम लहराया है।

जागरण फिल्म फेस्टिवल में हनुमान अंश का कमाल
HighLights
जागरण फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स की विजेताओं का हुआ एलान
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर कैटेगरी में विनर बनी हनुमान अंश
नीम करोली बाबा की बायोपिक हनुमान अंश की बड़ी कामयाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई में जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 (JFF Awards 2026) के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया है। इस अवॉर्ड्स नाइट में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली फिल्म हनुमान अंश का जलवा देखने को मिला है।
जेएफएफ अवॉर्डस की बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर कैटेगरी में हनुमान अंश (Hanuman Ansh) के संगीतकार साधु तिवारी ने बाजी मारी है। कमर्शियस तौर पर ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाली हनुमान अंश ने जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 में भी कामयाबी का परचम लहरा दिया है।
जागरण फिल्म फेस्टिवल में हनुमान अंश की धूम
मनोरंजन की राजधानी मुंबई के जुहू स्थिति होटल JW मैरियट में आज रात जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 के अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। इस पुरस्कार समारोह में जीत हासिल करने वाले सिनेमा जगत के तमाम फिल्मी सितारे, फिल्ममेकर्स, और मूवीज और आर्टिस्ट को सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें- JFF Awards 2026 Live Updates: 'ऑपरेशन सफेद सागर' के लिए सिद्धार्थ को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, 'हनुमान अंश' की रही धूम

इस दौरान जागरण फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2026 में बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर कैटेगरी का खिताब फिल्म हनुमान अंश के संगीतकार साधु एस. तिवारी के नाम गया है। साधु ने बतौर म्यूजिक हनुमान अंश के अद्भुत संगीत को तैयार किया, जिसका अंदाजा आप फिल्म के पार्वती..., मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान... और आवागमन... कई शानदार गीतों की धुनों को सुनकर आसानी से लगा सकते हैं।

निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की हनुमान अंश फिल्म के संगीत और गानों ने सोशल मीडिया पर धूम मचाई रखी है और अब संगीतकार साधु तिवारी को जागरण फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स में इसका इनाम मिला है।
कौन हैं साधु तिवारी?
बात की जाए साधु तिवारी के बारे में तो वह मूलरूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले हैं। फिल्म हनुमान अंश के यादगार संगीत बनाने के बाद साधु को मनोरंजन की दुनिया में एक नई पहचान मिली है। जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 में सम्मानित होने के बाद यकीनन तौर पर साधु का कद काफी ऊंचा उठेगा। मालूम हो कि हनुमान अंश से पहले साधु ने फिल्म शादी में जरूर आना' (Shaadi Mein Zaroor Aana), 'सब कुशल मंगल' (Sab Kushal Mangal) और 'मसान' जैसी फिल्मों में अपने संगीतमय योगदान दिया है।
हनुमान अंश ने रचा है इतिहास
नीम करोली बाबा की बायोपिक के तौर पर फिल्म हनुमान अंश ने अपार सफलता हासिल की है। महज 2 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 340 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया है, जबकि दुनियाभर में कमाई के मामले में इस धार्मिक फिल्म ने 450 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।