Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Birthday: पहली फिल्म के बाद सालों तक काम की तलाश में भटकते रहे थे जितेंद्र, फिर बने शानदार एक्टर

    अभिनेता जितेंद्र फिल्मों में अपनी अलग एक्टिंग के लिए जाने जाते रहे हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से बड़े पर्दे पर अमिट छाप छोड़ी है। फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए जितेंद्र को काफी संघर्ष भी करना पड़ा था।

    By Anand KashyapEdited By: Updated: Thu, 07 Apr 2022 07:10 AM (IST)
    Hero Image
    हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता जितेंद्र, Instagram : ektarkapoor

    नई दिल्ली, जेएनएन। हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता जितेंद्र का जन्म 7 अप्रैल 1942 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। जितेंद्र उनका फिल्मी नाम है, जबकि अभिनेता का असली नाम रवि कपूर है। जितेंद्र फिल्मों में अपनी अलग एक्टिंग और स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। बड़े पर्दे पर उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। अभिनेता तुषार कपूर और निर्माता-निर्देशक एकता कपूर उनके बच्चे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले जितेंद्र गरीब परिवार से संबंध रखे थे। अभिनेता के जन्म के कुछ समय बाद उनका परिवार पंजाब से मुंबई के गिरगांव में आकर बस गया था। उनका परिवार श्याम सदम नाम के एक चॉल में रहता था। मुंबई के इस चॉल में जितेंद्र ने अपनी जिंदगी के करीब 20 साल गुजारे थे। उन्होंने हिंदी सिनेमा अपने करियर की शुरुआत साल 1959 में रिलीज हुई फिल्म 'नवरंग' से की थी।

    फिल्म 'नवरंग' में जितेंद्र का बहुत छोटी सा रोल था। इसके बाद उन्हें फिल्मों में काम पाने के लिए काफी समय संघर्ष करना पड़ा था। जितेंद्र ने करीब पांच सालों तक इंडस्ट्री में अपने मान का काम हासिल करने के लिए संघर्ष किया था। इसके बाद उन्हें मुख्य अभिनेता के तौर पर साल 1964 में आई फिल्म 'गीत गाया पत्थरों ने' में काम मिला। इस फिल्म में जितेंद्र की एक्टिंग को दर्शकों ने पसंद किया।

    इसके बाद जितेंद्र ने धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपनी अलग और खास जगह बना ली। अब तक वह करीब 250 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं, जिनमें से कई सुपरहिट साबित हुई हैं। जितेंद्र ने अपने पूरे करियर में 'परिवार', 'जीने की राह', 'वारिस', 'खिलौना', 'हमजोली', 'बिदाई', 'धर्म वीर', 'जानी दुश्मन' और 'हिम्मतवाला' सहित कई शानदार फिल्मों में काम किया और फिल्मी पर्दे पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है।

    जितेंद्र ने अभिनेता के अलावा निर्माता और निर्देशक के तौर पर भी काम किया है। फिल्मों के अलावा जितेंद्र अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे थे। करियर के शुरुआत में जितेंद्र का नाम कई एक्ट्रेसेस संग जुड़ चुका है। लेकिन वह बचपन से ही अपनी पत्नी शोभा कपूर से प्यार करते थे।  शोभा कपूर जब 14 साल की थीं तब जितेंद्र को उनसे प्यार हो गया था।

    उस वक्त जितेंद्र बॉलीवुड के स्टार नहीं थे। जब जितेंद्र बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमा रहे थे उसी वक्त शोभा ब्रिटिश एयरवेज में काम कर रही थीं। जॉब की वजह से शोभा को अक्सर विदेश में रहना पड़ता था और वह चाह कर भी अपने जितेंद्र को नहीं मिल पा रही थीं। जिसके बाद उन्होंने लंबे समय समय बाद शादी की।