Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जीतेंद्र (Jeetendra)

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Fri, 07 Apr 2023 11:46 AM (IST)

    जीतेंद्र कपूर गुजरे जमाने के जाने माने अभिनेता हैं। अपने टाइम पर उन्होंने कई ऐसी फिल्में दीं जिन्होंने उन्हें शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचा दिया। वहीं जैसे-जैसे उनका करियर ग्राफ बढ़ रहा था वैसे-वैसे उनके अफेयर के किस्से भी मशहूर होने लगे।

    Hero Image
    File Photo of Jeetendra Kapoor. Photo Credit: Instagram

    60-70 के दशक में एक से बढ़कर एक फिल्म देकर लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले अभिनेता जीतेंद्र आज भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी अब भी किसी बड़े अभिनेता से कम नहीं है। लोग आज भी उनकी पुरानी फिल्मों को देखना पसंद करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जीतेंद्र ने कई फिल्मों में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि उनके जैसा अभिनय कर पाना हर किसी के बस की बात नहीं। आज इस दिग्गज अभिनेता का जन्मदिन है। इस मौके पर हम बात करेंगे उनकी पर्सनल लाइफ के साथ ही कुछ कंट्रोवर्सी की भी, जिसने उनके करियर में भूचाल ला दिया था।

    • जीतेंद्र की पर्सनल लाइफ
    • जीतेंद्र कपूर के करियर की बड़ी फिल्में कौन सी हैं?
    • अभिनेता जीतेंद्र से जुड़े विवाद कौन से रहे हैं?
    • जीतेंद्र कपूर का किन अभिनेत्रियों संग जुड़ा नाम?

    जीतेंद्र की पर्सनल लाइफ

    अभिनेता जीतेंद्र का जन्म 7 अप्रैल, 1942 को अमृतसर में एक बिजनेस फैमिली में हुआ था। जीतेंद्र का असली नाम रवि कपूर है। उन्होंने साल 1974 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शोभा कपूर से शादी की थी। उन्होंने 60 के दशक में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। बतौर लीड एक्टर उनकी पहली फिल्म 'गीत गाया पत्थरों ने' थी। इसके पहले उन्होंने नवरंग नाम की फिल्म में छोटा सा रोल प्ले किया था।

    जीतेंद्र कपूर के करियर की बड़ी फिल्में

    रवि कुमार से फिल्मों के लिए जीतेंद्र बनने वाले एक्टर ने हिंदी सिनेमा में 209 से भी ज्यादा फिल्मों में बतौर एक्टर काम किया है इसमें से 69 उनकी फिल्में हिट रही हैं। उन्होंने 'हातिमाई', 'नागिन', 'हिम्मतवाला', 'तोहफा', 'औलाद', 'जानी दुश्मन' सहित कई फिल्मों में काम किया है। हालांकि, उनकी कुछ फिल्में ऐसी भी रहीं, जो दर्शकों को प्रभावित नहीं कर सकीं और बुरी तरह पिट गईं।

    1967 में 'गुनाहों का देवता' नामक फिल्म आई थी। इसमें जीतेंद्र और जयश्री लीड रोल में थे। बड़ी स्टारकास्ट के बावजूक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू नहीं चला सकी। इसी साल आई उनकी दूसरी फिल्म 'बूंद जो बन गए मोती' भी नहीं चल पाई। 1968 में सुहागरात आई, जिसमें जीतेंद्र ने फ्लाइट लेफ्टिनेंट का किरदार निभाया था। मगर इस फिल्म की कहानी भी दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाई। 1960 से 1970 के बीच जीतेंद्र ने कई ऐसी फिल्में कीं, जिनमें कुछ सफल रहीं, तो कुछ फ्लॉप साबित हुईं।

    अभिनेता जीतेंद्र से जुड़े विवाद

    गुजरे जमाने के बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार जीतेंद्र कपूर की मीडिया में अच्छे अभिनेता की छवि है। मगर 75 वर्ष की उम्र में उनपर एक ऐसा आरोप लगा था, जिसने पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कजिन ने उनपर यौन शोषण के आरोप लगाए थे।

    उन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी और गिरफ्तारी की मांग भी की थी। मगर ये मामला काफी पुराना है। उस वक्त जीतेंद्र की उम्र 18 वर्ष थी, और उनकी कजिन उनसे 10 साल छोटी। आरोप था कि शूटिंग देखने के बहाने जीतेंद्र ने कजिन को शिमला बुलाया और नशे की हालत में उनके साथ यौन शोषण किया। इस मामले में एक्टर के वकील ने कहा था कि केवल उनकी छवि खराब करने के लिए यह साजिश रची गई है।

    इन अभिनेत्रियों संग जुड़ा नाम

    जीतेंद्र की शादी शोभा कपूर से हुई है। वह एयर होस्टेस भी रही हैं। मगर, एक वक्त ऐसा था, जब जीतेंद्र का नाम हेमा मालिनी संग जुड़ा। जीतेंद्र और शोभा कपूर का लंबे समय से अफेयर चल रहा था, लेकिन इस बीच उनके हेमा मालिनी से अफेयर की खबरें भी आने लगीं। उस दौरान धर्मेंद्र भी थे, जो हेमा मालिनी को पसंद करते थे। कहा जाता है कि जीतेंद्र और हेमा मालिनी की शादी की खबरें भी सामने आई थीं, जिसे जीतेंद्र ने रुकवाई थी।

    हेमा मालिनी के अलावा जीतेंद्र का नाम दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी संग भी जुड़ा था। जिस वक्त इस खबर ने सुर्खियां पकड़ी, उस वक्त जीतेंद्र दो बच्चों (एकता और तुषार कपूर) के पिता बन चुके थे।