विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JEE Main & NEET Exam 2020: सोनू सूद ने भी की नीट-जेईई एग्जाम डेट बढ़ाने की मांग, बताई ये दो वजह

By Mohit PareekEdited By:
Published: Wed, 26 Aug 2020 08:42 AM (IST)Updated: Wed, 26 Aug 2020 09:03 AM (IST)

JEE Main NEET Exam 2020 सोनू सूद ने भी 1 सितंबर से 6 सितंबर तक होने वाली जेईई परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की है।

JEE Main & NEET Exam 2020: सोनू सूद ने भी की नीट-जेईई एग्जाम डेट बढ़ाने की मांग, बताई ये दो वजह
JEE Main & NEET Exam 2020: सोनू सूद ने भी की नीट-जेईई एग्जाम डेट बढ़ाने की मांग, बताई ये दो वजह

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस के डर के बीच राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से 1 सितंबर से 6 सितंबर तक जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन (JEE Main Exam 2020) का आयोजन किया जाना है। हालांकि, अभी राजनीतिक पार्टियों से लेकर कई स्टूडेंट ग्रुप कोविड-19 को लेकर परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। अब बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने भी भारत सरकार से इस परिस्थिति में परीक्षा ना करवाने की मांग की है।

पिछले कुछ महीनों से प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने, रोजगार दिलाने और फिर उनके रहने की व्यवस्था करने को लेकर खबरों में रहे सोनू सूद ने नीट और जेईई परीक्षा को आगे बढ़ाने की मांग की है। एक्टर ने कोविड-19 की परिस्थिति और बिहार में आई बाढ़ को आधार मानते हुए परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने की अपील की है। सोनू सूद सोशल मीडिया के जरिए सरकार से मांग कर रहे हैं।

सोनू सूद ने अपने ट्वीट में लिखा- 'भारत सरकार से मेरा अनुरोध है कि देश की वर्तमान स्थिति में #NEET/# JEE परीक्षाओं को स्थगित की जाए। #COVID19 की इस स्थिति में, हमें छात्रों की जान जोखिम में डालनी चाहिए।' इसके अलावा उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी एक फोटो शेयर की है, जिसमें बिहार में आई बाढ़ को लेकर परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

It's my request to government of India, to postpone the #Neet/#JEE exams in the current situation of the country! In the given #COVID19 situation, we should care utmost & not risk the lives of students! #PostponeJEE_NEETinCOVID @eduminofindia

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood) on

बता दें कि कई राज्य सरकारों समेत कई लोग तारीख आगे बढ़ाने की मांग की है। हालांकि, मंगलवार को ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने फिर से नोटिफिकेशन जारी कर स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं होगा और परीक्षा का आयोजन तय समय पर ही होना है।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।