Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jawan: एक छत के नीचे होंगे शाह रुख खान-नयनतारा और विजय सेतुपति, जानिए 'जवान' की सक्सेस पार्टी का बड़ा अपडेट?

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Thu, 14 Sep 2023 06:43 PM (IST)

    Jawan Success Bash फिल्म जवान ने कामयाबी का एक नया अध्याय लिखा है। बॉक्स ऑफिस पर शाह रुख खान की इस मूवी ने धमाकेदार कारोबार कर हर किसी को हैरान किया है। इस बीच अब जवान की अपार को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जवान की पूरी टीम जल्द ही मुंबई में एक सक्सेस बैश इवेंट की ऑर्गेनाइज करने की तैयारी में है।

    Hero Image
    मुंबई में हो सकती है जवान की सक्सेस पार्टी (Photo Credit-Instagram)

     नई दिल्ली जेएनएन: Shah Rukh Khan Nayanthara Vijay Sethupathi Jawan Success Bash: मौजूदा समय में फिल्म 'जवान' का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। शाह रुख खान स्टारर इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बना दिए। इतना ही नहीं क्रिटिक्स, फैंस और फिल्मी सितारों की ओर से 'जवान' को लेकर पॉजिटिव प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बीच अब ये खबर सामने आ रही है कि 'जवान' की अपार सफलता को देखते हुए मेकर्स मुंबई में एक ग्रैंड सक्सेस पार्टी को ऑर्गेनाइज करने की तैयारी में हैं।

    मुंबई में हो सकती है 'जवान' की ग्रैंड सक्सेस पार्टी

    शाह रुख खान की फिल्म 'जवान' से हर रोज एक न एक नया अपडेट सामने आ रहा। इस बीच अब इस मूवी की सक्सेस पार्टी से जुड़ी बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के मेकर्स मायानगरी मुंबई में 'जवान' की सफलता का जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है फिल्म के इस सक्सेस इवेंट में शाह रुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति और डायरेक्टर एटली सहित 'जवान' की पूरी स्टार कास्ट मौजूद रहने वाली है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

    जिस तरह से 'जवान' की रिलीज से पहले चेन्नई में फिल्म को लेकर प्री रिलीज इवेंट आयोजित किया था, ठीक उसी प्रकार फैंस की मौजूदगी में इस ग्रैंड इवेंट को रखा जाएगा। लगभग 2-3 घंटे तक इस कार्यक्रम को जारी रखा जाएगा, जिसमें 1000 लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इस मामले को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो यकीनन फैंस के लिए ये गुड न्यूज के समान है।

    'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम

    'जवान' की सफलता का ग्रैंड सेलिब्रेशन होना बनता है, क्योंकि शाह रुख खान की इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर महज एक सप्ताह में बंपर कमाई कर अनोखा कीर्तिमान रचा है।

    गौर करें एटली की 'जवान' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो रिलीज के 7 दिन में इस फिल्म ने सभी भाषाओं में कुल 369 करोड़ का रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन कर डाला है।

    ये भी पढ़ें- Jawan: अल्लू अर्जुन ने की 'जवान' की तारीफ, शाह रुख खान ने 'पुष्पा' एक्टर के लिए लिख डाली ये बात