विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jawan: शाह रुख की 'जवान' का जबरदस्त क्रेज, दुनिया की सबसे बड़ी सिनेमा स्क्रीन पर रिलीज होने वाली पहली फिल्म

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Sat, 26 Aug 2023 07:56 AM (IST)

Jawan Create History शाह रुख खान फिल्म पठान के बाद अब अपनी फिल्म जवान के साथ सिनेमाघरों में धाक जमाने ...और पढ़ें

Jawan- सबसे बड़ी स्क्रीन पर रिलीज होगी शाह रुख खान की जवान । Photo- Instagram
Jawan- सबसे बड़ी स्क्रीन पर रिलीज होगी शाह रुख खान की जवान । Photo- Instagram

HighLights

  1. शाह रुख खान की जवान सबसे बड़ी स्क्रीन पर होगी रिलीज
  2. 'शाह रुख खान' की जवान बनी पहली इंडियन फिल्म
  3. 7 सितंबर 2023 को 'जवान' के साथ लौटेंगे शाह रुख खान

नई दिल्ली, जेएनएन। Jawan: शाह रुख खान की फिल्म 'जवान' अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक देगी, लेकिन अभी से ही इस फिल्म के लिए लोगों में बहुत ही दीवानगी देखने को मिल रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग स्टार्ट हो चुकी है। यूएसए में फिल्म का रिस्पॉन्स काफी अच्छा है।

शाह रुख खान-नयनतारा स्टारर इस फिल्म के रिलीज हुए गाने और प्रीव्यू-पोस्टर देखने के बाद फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जवान शाह रुख खान की इस साल की दूसरी रिलीज है।

हाल ही में शाह रुख खान ने 'जवान' का एक और मोशन पोस्टर रिलीज किया था, जिसमें उनके अलग-अलग शेड्स देखने को मिले थे। अब हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाह रुख खान की फिल्म दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीनिंग पर रिलीज होने जा रही है।

7 सितंबर को दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन पर लगेगी 'जवान'

बॉलीवुड लाइफ में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक शाह रुख खान की ये फिल्म 7 सितंबर को जर्मनी में दुनिया की सबसे बड़ी सिनेमा स्क्रीन पर रिलीज होने जा रही है। एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म को जर्मनी के लियोनबर्ग में सबसे बड़ी आईमैक्स स्क्रीन पर दिखाया जाएगा।

ये सिनेमा स्क्रीन 125 फीट चौड़ी और 72 फीट ऊंची है। ये एक सामान्य स्क्रीन से काफी विशाल है। आपको बता दें कि ये पहली बार है जब किसी इंडियन फिल्म को इतनी बड़ी स्क्रीन पर दर्शाया जा रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

एडवांस बुकिंग में शाह रुख खान की जवान ने की इतनी कमाई

शाह रुख खान फिल्म पठान के साथ चार साल बाद स्क्रीन पर लौटें, लेकिन इस साल उनकी दो और बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देंगी। जवान की एडवांस बुकिंग यूएसए और दुबई जैसे शहरों में शुरू हो चुकी है और इस फिल्म की अब तक 11880 टिकट बिक चुकी हैं।

जिसके साथ जवान ने टोटल 1.52 करोड़ (183,791 डॉलर) की कमाई की है। आपको बता दें कि सिर्फ अमेरिका में ही शाह रुख खान की 'जवान' को 407 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

जवान की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में किंग खान के साथ नयनतारा, सान्या मल्होत्रा जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। फिल्म को सभी भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा जवान में दीपिका पादुकोण का भी कैमियो है।