विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jawan: 'ये तो बस शुरुआत है...', शाह रुख खान ने 'जवान' से नया वीडियो किया शेयर, पांच खतरनाक लुक में दिखे SRK

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Fri, 25 Aug 2023 03:20 PM (IST)

Jawan शाह रुख खान और नयनतारा स्टारर फिल्म जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का फैंस बेसब्री ...और पढ़ें

Jawan में शाह रुख खान के खतरनाक लुक। Photo-Twitter
Jawan में शाह रुख खान के खतरनाक लुक। Photo-Twitter

HighLights

  1. शाह रुख खान ने शेयर किया जवान का नया वीडियो
  2. शाह रुख ने जवान से दिखाए अपने पांच इंटेंस लुक
  3. शाह रुख का वीडियो देख फैंस के बीच बढ़ी एक्साइटमेंट

 नई दिल्ली, जेएनएन। Shah Rukh Khan Jawan: बॉलीवुड अभिनेता शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जवान' का चारों तरफ बज बना हुआ है। फिल्म बस कुछ ही दिनों में थिएटर्स में दस्तक देने वाली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। अब शाह रुख खान ने 'जवान' से जुड़ा एक पोस्ट शेयर कर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

शाह रुख खान ने दिखाए न्याय के पांच चेहरे

शाह रुख खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने अलग-अलग अवतार की झलक दिखाई है। 'जवान' में शाह रुख खान के कई रूप देखने को मिलेंगे और शेयर किए गए इस वीडियो से साफ है कि किंग खान अपने हर अवतार से फैंस के होश उड़ा देंगे।

इस क्लिप को शेयर करते हुए शाह रुख खान ने एक जबरदस्त क्वोट भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "ये तो शुरुआत है। न्याय के कई चेहरे हैं। ये तीर है... अभी ढाल बाकी है... ये अंत है अभी खाल बाकी है। ये पूछता है खुद से कुछ... अभी जवाब बाकी है। यहां हर चेहरे के पीछे एक उद्देश्य है, लेकिन यह सिर्फ शुरुआत है। ऐस तो अभी बाकी है।"

क्या जवान का ओपनिंग कलेक्शन तोड़ेगी पठान का रिकॉर्ड?

शाह रुख खान के चाहने वाले 'जवान' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के 'प्रीव्यू' के बाद फैंस के बीच 'जवान' का क्रेज सिर्फ बढ़ा है और किंग खान फैंस को और दीवाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। फिल्म की रिलीज को अभी 12 दिन बाकी हैं, लेकिन दुनियाभर में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका समेत दुनियाभर में 'जवान' की ताबड़तोड़ एडवांस बुकिंग हो रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म पहले दिन धांसू कमाई कर सकती है। फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होगी। शाह रुख के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति भी अहम भूमिका में हैं।