विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shah Rukh Khan जल्द रिलीज करने वाले हैं Jawan का ट्रेलर ? नए मोशन पोस्टर के बाद ट्रेंड हुआ 'जवान ट्रेलर'

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Fri, 25 Aug 2023 05:56 PM (IST)

Shah Rukh Khan Starrer Jawan Trailer Trends On Twitter शाह रुख खान की जवान चर्चा में बनी हुई है। कुछ ...और पढ़ें

Shah Rukh Khan Starrer Jawan Trailer Trends On Twitter
Shah Rukh Khan Starrer Jawan Trailer Trends On Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। Shah Rukh Khan Starrer Jawan Trailer Trends On Twitter: जवान की रिलीज धीरे- धीरे करीब आती जा रही है। इसके साथ ही फिल्म में शाह रुख खान को एक और दमदार अवतार में देखने की फैंस की चाहत बढ़ती जा रही हैं। इस बीच विदेशों में फिल्म की एडवांस बुकिंग सेल शुरू हो चुकी है, जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब जवान के ट्रेलर को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं।

जवान अगले महीने रिलीज होने वाली है। इसके पहले से अपनी स्टार स्टडेड कास्ट, ट्रेंडिंग म्यूजिक और रोमांचक प्रीव्यू के कारण चर्चा का विषय बनी हुई है। अब शुक्रवार को सबसे बड़ी पैन इंडिया फिल्म कही जाने वाली जवान का नया मोशन पोस्टर जारी किया गया।

जोरों पर जवान के ट्रेलर की चर्चा

जवान के नए पोस्टर के साथ ही फिल्म में शाह रुख खान के पांच अलग- अलग अवतार को रिवील कर दिया गया है। इसके बाद ट्विटर पर लगातार जवान का ट्रेलर ट्रेंड करने लगा है। कई यूजर्स ने ट्वीट करके जवान के ट्रेलर रिलीज की जल्द घोषणा होने की बात कही है, जो इशारा कर रही है कि प्रीव्यू के बाद अब जवान का ट्रेलर जल्द रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

जवान में शाह रुख का रोल

जवान में शाह रुख को डबल रोल में दिखाया गया है - एक खुफिया अधिकारी और एक चोर। हाल ही फिल्म में सीबीएफसी ने मेकर्स से 7 बदलाव करने को कहा था। निर्माताओं से आत्महत्या और सिर कटे शवों के सीन्स को कम करने और हटाने के लिए कहा गया है। फिल्म का रन टाइम 169 मिनट और 18 सेकंड है। काट-छांट करने के बाद जवान 169 मिनट और 14 सेकंड की हो गई है।

कब रिलीज होगी फिल्म ?

शाह रुख खान की जवान 2023 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। फैंस शा हरुख और एटली के सहयोग को देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं, क्योंकि एटली फिल्म का डायरेक्शन कर रहे हैं। वहीं, गौरी खान और गौरव वर्मा को- प्रोड्यूसर हैं। फिल्म को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर में बनाया जा रहा है। जवान 7 सितंबर, 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी। जवान में शाह रुख खान के साथ साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा के नाम से मशहूर बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं। दोनों के साथ विजय सेतुपति भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।