विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jawan New Poster: शाह रुख खान ने AskSRK सेशन में पूरी की फैन की इच्छा, जारी किया 'जवान' का नया पोस्टर

Published: Thu, 13 Jul 2023 01:48 PM (GMT+05:30)

Shah Rukh Khan Releases Jawan New Poster बुधवार को एक्टर शाह रुख खान ने फैंस के साथ कुछ देर के ...और पढ़ें

Shah Rukh Khan Releases Jawan New Poster, Twitter
Shah Rukh Khan Releases Jawan New Poster, Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। Shah Rukh Khan Releases Jawan New Poster: शाह रुख खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म जवान की तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का प्रीव्यू जारी किया गया था। वहीं, अब उन्होंने फैंस के साथ ट्विटर पर आस्क एसआरके (AskSRK) सेशन किया, जहां फैंस ने उनसे कई दिलचस्प सवाल पूछे और किंग खान ने भी मजेदार जवाब दिए।

शाह रुख खान अपनी पिछली रिलीज फिल्म पठान के वक्त से फैंस से जुड़ रहे हैं। उन्होंने पठान के ट्रेलर रिलीज के बाद भी ट्विटर पर AskSRK सेशन किया था। अब उन्होंने 13 जुलाई को जवान के प्रीव्यू रिलीज के बाद फिर Ask SRK किया।  

फैन ने की पोस्टर की डिमांड

शाह रुख खान संग इस बातचीत के दौरान उनके फैंस ने एक्टर से कई दिलचस्प सवाल पूछे। इस बीच एक ने जवान को लेकर सवाल किया कि इस बार उन्होंने फिल्म का कोई पोस्टर रिलीज नहीं किया है।

SRK को समझ आई गलती

इस सवाल को सुनते ही शाह रुख खान को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने वादा किया कि AskSRK सेशन खत्म होते ही वो तुरंत जवान का नया नया पोस्टर रिलीज करेंगे।

किंग खान ने पूरा किया वादा

शाह रुख खान ने अपना वादा पूरा किया और सेशन के खत्म होते ही तुरंत जवान का नया पोस्टर जारी कर दिया। पोस्टर में एक्टर बाल्ड लुक में एक हाथ में बंदूक और दूसरे हाथ में मशीन गन लिए दिख रहे हैं। किंग खान इस लुक बेहद डेंजेरस लग रहे हैं।

रिलीज की कर रहे हैं तैयारी

जवान के पोस्टर को रिलीज करते हुए शाह रुख खान ने लिखा, "अब काम पर वापस जाना है। जवान रिलीज की तैयारी कर रहा है। #AskSRK के लिए अपना समय देने के लिए धन्यवाद। जैसा कि फिल्म का पोस्टर भेजने का वादा किया था और आप सभी को से ढेर सारा प्यार। आप सभी से सिनेमाघरों में मुलाकात होगी।"

कब रिलीज होगी जवान ?

जवान का डायरेक्शन साउथ के निर्देशक एटली कुमार ने किया है। फिल्म में शाह रुख खान के साथ विजय सेतुपति, नयनतारा और सान्या मल्होत्रा भी अहम किरदारों में है। फिल्म 7 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जवान हिंदी के साथ- साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज की जाएगी।