विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jawan Advance Booking: इंडिया में सभी थिएटर में 'जवान' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, ये दो सिनेमाहॉल लगभग फुल

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Fri, 01 Sep 2023 02:10 PM (IST)

Jawan Advance Booking शाह रुख खान और नयनतारा स्टारर फिल्म जवान की रिलीज डेट जैसे-जैसे पास आ रही है फैंस ...और पढ़ें

Jawan Advance Booking Open in India / Photo- Instagram
Jawan Advance Booking Open in India / Photo- Instagram

HighLights

  1. जवान की इंडिया में शुरू हुई एडवांस बुकिंग
  2. पीवीआर और सिनेपॉलिस में जवान की बिकी इतनी टिकट
  3. अलग-अलग शहरों में अब 'जवान' की बुकिंग के लिए मची होड़

नई दिल्ली, जेएनएन। Jawan Advance Booking: शाह रुख खान की फिल्म 'जवान' की रिलीज को आज से महज छह दिन रह गए हैं। 7 सितंबर 2023 को एटली के निर्देशन में बनी मास एंटरटेनर एक्शन ड्रामा फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

बॉलीवुड के बादशाह खान और साउथ स्टार नयनतारा की बड़े पर्दे पर केमिस्ट्री देखने के लिए हिंदी और साउथ फैंस दोनों ही काफी उत्सुक है।

विजय सेतुपति और शाह रुख खान स्टारर इस फिल्म की एडवांस बुकिंग विदेशों में तो पहले ही शुरू हो चुकी है, लेकिन अब इंडिया में भी सभी थिएटर्स की टिकट विंडो खुल चुकी है। आते ही 'जवान' ने धावा बोल दिया है, क्योंकि अब तक फिल्म की काफी टिकट बिक चुकी हैं।

इंडिया में एडवांस बुकिंग ओपन होते ही 'जवान' ने दिखाया कमाल

पीवीआर में शाह रुख खान और नयनतारा स्टारर 'जवान' की एडवांस बुकिंग ओपन हुई। इसके अलावा सिनेपॉलिस में भी शाह रुख खान की फिल्म 'जवान' की धड़ाधड़ टिकट बिक रही है। जवान एडवांस बुकिंग सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर भी ट्रेंड कर रहा है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि भारत में 'जवान' की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही फिल्म की अब तक कितनी टिकट बिकी है। शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, पीवीआर और INOX को मिलाकर अब तक 'जवान' की टोटल 32, 750 टिकट और सिनेपॉलिस में लगभग 8,750 टिकट बिक चुकी है। अब तक 1 दिन में 'जवान' की टोटल 41, 500 टिकट सिर्फ इंडिया में बिकी है।

दिल्ली के दो सिनेमाहॉल लगभग हुए फुल

शाह रुख खान की जवान एडवांस बुकिंग ट्रेंड कर रहा है । एक यूजर ने ट्विटर पर दो अलग-अलग थिएटर की फोटोज शेयर करते हुए लिखा, "दिल्ली के दो बड़े सिनेमाहॉल लिबर्ट्री- डिलाइट 2 घंटे के अंदर ही लगभग फुल हो चुके हैं। जवान के साथ शाह रुख खान ने फैंस के क्रेज को और भी बढ़ा दिया है"।

दूसरे यूजर ने लिखा, "हैदराबाद में भी मल्टीप्लेक्स ने 'जवान' के क्रेज को देखते हुए स्क्रीन्स बढ़ा दी हैं। अन्य यूजर ने बताया कि चेन्नई में दिन 95 पर्सेंट टिकट 1 घंटे में सोल्ड आउट हो चुकी है।

शाह रुख खान की 'जवान' पैन इंडिया रिलीज हो रही है और फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु में भी रिलीज किया जाएगा।