विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'जब महिलाओं की हत्या हो रही थी तब...' Javed Akhtar ने नीले ड्रम हत्याकांड पर उठाए कठोर सवाल

Published: Fri, 27 Jun 2025 08:55 PM (IST)Updated: Fri, 27 Jun 2025 09:00 PM (IST)

जावेद अख्तर ने समाज के मुद्दों और महिलाओं की स्थिति पर खुलकर बात की है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब महिलाओं को पुरुषों द्वारा प्रताड़ित किया जाता था या जलाया जाता था, तब समाज का आक्रोश कहाँ था। हाल ही में महिलाओं द्वारा पतियों की हत्या के मामलों (जैसे मेघालय हनीमून हत्या) पर समाज के सदमे पर उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया। 

जावेद अख्तर ने नीले ड्रम हत्याकांड पर क्या कहा (फोटो-इंस्टाग्राम)

जावेद अख्तर ने नीले ड्रम हत्याकांड पर क्या कहा (फोटो-इंस्टाग्राम)

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। गीतकार और लेखक जावेद अख्तर (Javed Akhtar) को किसी भी मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखने के लिए जाना जाता है। फिर चाहें वो मुद्दा बॉलीवुड से जुड़ा हो, पॉलिटिकल हो या सोशल जावेद अपनी बात रखने में जरा भी नहीं झिझकते।

पहले पति महिलाओं को प्रताड़ित करते थे

इस दौरान एनडीटीवी क्रिएटर्स मंच पर पूछे गए सवाल में जावेद ने सोसाइटी के कुछ इशूज और महिलाओं की स्थिति पर बात की। उन्होंने सवाल उठाया है कि जब महिलाओं को जला दिया जाता था, उनके पति उन पर हमला करते थे और उनके ससुराल वालों द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जाता था, तब समाज का आक्रोश कहां था।

इस मामले में क्या है जावेद अख्तर की राय?

साथ ही उन्होंने मेघालय में हुए चर्चित हनीमून हत्या मामले सहित महिलाओं द्वारा अपने पतियों की हत्या के हाल के मामलों का हवाला दिया। जावेद ने कहा कि इस मामले में वो मिली जुली राय रखते हैं। महिला द्वारा पति पर हुए हमले में एक मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ था, जिसके शरीर को काटकर ड्रम में भर दिया गया था। जबकि दूसरा इंदौर का था, जिसे मेघालय में हनीमून के दौरान उसकी पत्नी ने मार डाला था।

महिलाओं को जलाया गया - जावेद

अख्तर ने कहा, "महिलाओं को आग के हवाले कर दिया जाता था। अगर उन्हें नहीं जलाया जाता तो ससुराल में उनकी जिंदगी मौत से भी बदतर होती है, क्योंकि उन्हें हर दिन पीटा जाता है। लेकिन समाज इन सब पर गुस्सा क्यों नहीं करता? कितना बेशर्म समाज है। दो महिलाओं पर हत्या का आरोप है और समाज सदमे में है। लेकिन जब सालों तक महिलाओं पर पुरुषों द्वारा अत्याचार किया जाता रहा और आज भी हो रहा है, तब यह सदमा कहां था?"

 

सोनम ने करवाई थी राजा रघुवंशी की हत्या

अख्तर ने इंदौर निवासी सोनम का जिक्र करते हुए कहा, "उसने जो किया वह बहुत गलत था। लेकिन अगर उसने शादी के तुरंत बाद ऐसा किया, तो पता लगाइए कि क्या उसकी इच्छा के विरुद्ध उस पर शादी थोपी गई थी। यह पता लगाना आसान होगा।" सोनम ने तीन हत्यारों को सुपारी देकर मेघालय में अपने हनीमून के दौरान अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या कर दी थी। उन्होंने कहा, "क्या हिंदुस्तान के एक छोटे शहर की लड़की के लिए अपने माता-पिता से यह कहना आसान है कि वह शादी नहीं करेगी? क्या वह ऐसा कह सकती है?"

बात को थोड़ा संभालते हुए उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा,"मैं पतियों सहित किसी की हत्या को उचित नहीं ठहरा रहा हूं।" एक समय प्रेशर कुकर फटने से घर में बहू की मौत हो जाती थी और किसी को पता भी नहीं होता था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।