विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'टाइटल अश्लील...', 28 साल पहले जावेद अख्तर ने छोड़ा शाह रुख-रानी का गाना, Alka-Udit की आवाज में हिट हुआ लव एंथम

Published: Sat, 17 Oct 2026 03:00 PM (IST)

शाह रुख खान -रानी मुखर्जी का 28 साल पहले वो गाना रिलीज हुआ, जिसे जावेद अख्तर ने अश्लील बताते हुए ...और पढ़ें

जावेद अख्तर ने अश्लील बताकर 28 साल पहले छोड़ा था कल्ट गाना/फोटो-इंस्टाग्राम

जावेद अख्तर ने अश्लील बताकर 28 साल पहले छोड़ा था कल्ट गाना/फोटो-इंस्टाग्राम

HighLights

  1. जावेद अख्तर ने शाह रुख की फिल्म के टाइटल को बताया था वल्गर

  2. शाह रुख-रानी पर फिल्माए कल्ट गीत को लिखने से किया था मना

  3. उनके छोड़ने के बाद भी उदित-अल्का की आवाज में हुआ सुपरहिट

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) और रानी मुखर्जी की जोड़ी जब भी पर्दे पर आई है, तो फैंस को सिर्फ यादगार डायलॉग्स ही नहीं, बल्कि हमेशा के लिए दिलों में बसने वाले गाने भी दिए। उनके पॉपुलर गानों में 'तुम पास आए', 'तौबा तुम्हारे ये इशारे', 'लाई वि ना गयी' , 'तुम्ही देखो ना' जैसे कई हिट क्लासिक गाने हैं।

हालांकि, रानी मुखर्जी और शाह रुख खान का जो सबसे बड़ा आइकॉनिक गाना है वह 28 साल पहले आया था। ये वो गाना है जिसे जावेद अख्तर ने अश्लील टाइटल कहकर ठुकरा दिया था। कौन सा है हिंदी सिनेमा का सदाबहार गीत, चलिए बताते हैं।

28 साल पहले अश्लील बोलकर ठुकराया था गाना

शाह रुख खान और रानी मुखर्जी पर फिल्माए जिस गीत का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह साल 1998 में रिलीज हुई हिंदी सिनेमा की सबसे रोमांटिक और दोस्ती का असली मतलब सिखाने वाली फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' (Kuch Kuch Hota Hai) है। इस फिल्म का गाना 'तुम पास आए यूं मुस्कुराए' ((Tum Paas Aaye Song) आज भी लोगों को पहले प्यार की याद दिला देता है। इस गाने को जावेद अख्तर ने इसलिए ठुकरा दिया था, क्योंकि उन्हें फिल्म का टाइटल अश्लील लगा था।

Screenshot 2026-10-17 145228

करण जौहर से बदलने को कहा टाइटल

4000 से अधिक गाने लिखने वाले समीर अंजान ने एक इंटरव्यू में कुछ-कुछ होता है से जुड़ा ये किस्सा बताते हुए कहा था कि जावेद अख्तर को फिल्म का टाइटल 'कुछ-कुछ होता है' अश्लील लग रहा था, जिसकी वजह से उन्होंने करण जौहर को बोला पहले फिल्म का टाइटल चेंज करो, उसके बाद मैं फिल्म के लिए गाने लिखूंगा। हालांकि, करण इस बात के लिए नहीं माने, क्योंकि इस टाइटल के पीछे उनका अपना एक विजन था।

जब करण जौहर ने समीर अंजान को तुम पास आए गाना लिखने को कहा, तो उन्होंने जावेद अख्तर का स्टाइल कॉपी करके शायराना अंदाज में लिख दिया। समीर अनजान ने बताया कि करण जौहर ने उनसे आकर कहा कि उन्हें तुम पास आए गाने में जावेद अख्तर का स्टाइल नहीं, बल्कि मेरा (समीर अनजान) का स्टाइल चाहिए। समीर ने बताया कि उन्हें कुछ-कुछ होता है के टाइटल में कुछ भी अश्लील नहीं लगा था।

तुम पास आए गाने को उदित नारायण ने दी आवाज

उदित नारायण और अल्का याग्निक (Alka Yagnik Song) की जोड़ी ने 90 के दशक में एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं। शाह रुख खान-रानी मुखर्जी और काजोल पर फिल्माए गए इस कल्ट गीत को भी इसी जोड़ी ने गाया और हमेशा के लिए सदाबहार बनाया। तुम पास आए गाने के लिरिक्स जहां समीर अनजान ने लिखे, तो वहीं इसका म्यूजिक जतिन और ललित की जोड़ी ने कंपोज किया।

यह भी पढ़ें- बारिश बुलाने के लिए किसान गुनगुनाते हैं ये गाना, 25 साल पहले Udit-Alka ने दी आवाज; जावेद अख्तर ने लिखा अमर गीत

यह भी पढ़ें- हंस-हंसकर Udit Narayan ने गा दिया दिल को चकनाचूर करने वाला गाना, आशिकों के टूटे इश्क का दर्द करता है बयां