बारिश बुलाने के लिए किसान गुनगुनाते हैं ये गाना, 25 साल पहले Udit-Alka ने दी आवाज; जावेद अख्तर ने लिखा अमर गीत
बारिश का मूल्य सबसे ज्यादा किसानों को पता है। 25 साल पहले बॉलीवुड में भी किसानों की परिस्थितियों पर एक ...और पढ़ें

उदित नारायण ने किसानों के लिए गाया था कल्ट गीत/फोटो- Youtube
HighLights
25 साल पहले किसानों के हालातों को बयां करता गीत
आज भी बारिश बुलाने के लिए गुनगुनाते हैं किसान
जावेद अख्तर के बोल और उदित नारायण की आवाज
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। एक अच्छी फसल उगाने के लिए किसानों के लिए सही समय पर बारिश बहुत मायने रखती हैं। मदर इंडिया, दो बीघा जमीन और उपकार सहित किसानों के जीवन पर बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिनमें खेती के प्रति उनके समर्पण को बहुत ही खूबसूरती से पर्दे पर उतारा गाया।
सिर्फ फिल्म ही नहीं, हम सबका पेट भरने वाले किसानों पर बॉलीवुड में कई गाने भी बने हैं। 25 साल पहले उदित नारायण (Udit Narayan Songs) ने एक ऐसा सदाबहार गीत गाया था, जो सालो बाद भी किसान बारिश बुलाने के लिए गुनगुनाते हैं। ये गाना बना भी गांव और वहां पर काम करने वाले किसानों की परिस्थितियों पर है।
25 साल बाद भी दिल छू लेता है ये गीत
हिंदी सिनेमा के जिस सदाबहार गीत का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वो साल 2001 में रिलीज हुई आमिर खान (Aamir Khan) के करियर की सबसे बेस्ट फिल्मों में से एक लगान है। कल्ट क्लासिक फिल्म में जिस गाने ने 25 साल पहले लोगों का दिल जीता था उसके लिरिक्स थे ' 'घनन-घनन घिर घिर आए बदरा' (Ghanan Ghanan Song)। फिल्म लगान में ये गीत किसानों की खुशी और उम्मीद को दर्शाता है।
फिल्म में ये गाना तब आता है, जब चम्पारन गांव में लंबे समय से बारिश नहीं आती और सभी किसान सूखे से परेशान होते हैं। उन्हें अनाज के लिए ब्रिटिशर्स के सामने हाथ फैलाना पड़ता है। एक दिन जब आसमान में काले बादल घिरते हैं, तो सभी गांववाले खुशी से उछल पड़ते हैं और उस पल को एक साथ मिलकर सेलिब्रेट करते हैं। बारिश के बाद उनकी ये उम्मीद जागती है कि अब वह ब्रिटिश सरकार को देने वाले टैक्स से छुटकारा पा सकते हैं।

जावेद अख्तर के लिरिक्स को उदित नारायण ने दी आवाज
आमिर खान और ग्रेसी सिंह की फिल्म लगान (Lagaan Movie) के इस गाने हमेशा के लिए फैंस के दिलों में बसाने में म्यूजिक इंडस्ट्री के चार दिग्गज लोगों का हाथ रहा। किसानों की परिस्थिति पर बने गाने के लिरिक्स जहां जावेद अख्तर ने लिखे, तो वहीं इस गीत को उदित नारायण और अल्का याग्निक ने अपनी मधुर आवाज में गाया।
Video Credit- Sony Music
गाने को म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गज सिंगर और संगीतकार ए आर रहमान ने कंपोज किया था। फिल्म लगान की बात करें तो ये मदर इंडिया और सलाम बॉम्बे के बाद भारत की वो तीसरी फिल्म थी, जो ऑस्कर नॉमिनेशन तक पहुंची थी।
